शहडोल

हो गई दंत शिविर की शुरुआत, अमेरिका से आए हैं 32 डॉक्टर

फ्री में हो रहा इलाज, आप भी उठाएं फायदा

2 min read
Jan 02, 2018
Dental camp started 32 doctors come from the US
Dental camp started 32 doctors come from the US

हो गई दंत शिविर की शुरुआत, अमेरिका से आए हैं 32 डॉक्टर

शहडोल- जिले के एकलव्य आवासीय स्कूल धुरवार से दंत शिविर की शुरुआत हो गई है। जहां लगभग 400 बच्चों के दांतों का परीक्षण किया जाएगा। ये शिविर बहुत खास है क्योंकि इस शिविर की विशेषता उसमें शामिल डॉक्टर हैं।

इसलिए खास है शिविर
ये शिविर इसलिए खास है क्योंकि पहली बार जिले में ऐसी शिविर आयोजित हो रही है जिसमें 32 डॉक्टर्स की टीम दांतों का परीक्षण करेगी। इतना ही नहीं ये जो 32 दंत विशेषज्ञ हैं सभी अमेरिका से आए हुए हैं।
32 अमेरिकन डॉक्टर्स की टीम में 29 महिला डॉक्टर भी शामिल हैं।

फ्री में होगा इलाज
इस शिविर की एक विशेषता ये भी है कि दांत को लेकर अगर कोई भी समस्या है तो इस शिविर में फ्री में इलाज होगा, इतना ही नहीं ये शिविर ग्रामीण अंचलों में कई जगहों पर लगाई जाएगी।

IMAGE CREDIT: patrika

इतने दिन तक चलेगी शिविर
अमेरिका के इस 32 डॉक्टर्स की टीम द्वारा हाईजीन पर चिकित्सा और परामर्श शिविर 2 जनवरी से 4 जनवरी तक चलेगी।

इन जगहों पर लगेगी शिविर
स्कूलों में 2 जनवरी को कन्या स्कूल सोहागपुर, एकलव्य स्कूल धुरवार, मिडिल स्कूल कल्याणपुर, ३ जनवरी को पटासी पंचायत भवन और एमएलबी स्कूल, 4 जनवरी को सिंहपुर स्कूल और मझगवां स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया है। शहडोल में श्रीराम हेल्थ सेंटर, शहडोल डेंटल क्लीनिक, ओरोकेयर डेंटल क्लीनिक, स्पर्श डेंटल क्लीनिक, शिव डेंटल क्लीनिक में आयोजित किया गया है। इन शिविरों में डेंटल हाइजीन पर अमेरिका के दंत चिकित्सकों से इलाज कराया जाएगा।

ये आयोजित करा रहे शिविर
शहर के ग्रामीण अचलों में अमेरकिा के डॉक्टर्स फ्री में इलाज कर रहे हैं। श्रीराम हेल्थ सेंटर एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में 32 डेंटल डॉक्टर्स की टीम शिविर में इलाज करेगी। इस शिविर में सबसे अच्छी बात ये है कि ग्रामीण अंचलों में भी इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

Published on:
02 Jan 2018 02:19 pm