शहडोल

किसान की उम्मीदों पर फिरा पानी, खलिहान में रखी 100 क्विंटल धान जलकर खाक

जैतपुर के झींकबिजुरी पुलिस चौकी अंतर्गत अकड़ा गांव की घटना

less than 1 minute read
Dec 01, 2025

जैतपुर के झींकबिजुरी पुलिस चौकी अंतर्गत अकड़ा गांव की घटना
शहडोल. खलिहान में गहाई के लिए रखी धान की फसल में आग लगने से पूरी फसल जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। फसल में आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है। घटना जैतपुर के झींकबिजुरी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम अकड़ा की बताई जा रही है। इस घटना से किसान की पूरी मेहनत पर पानी फिर गया है, अब उसका पूरा परिवार परेशान है। इन्द्र बहादुर पिता ददन सिंह ग्राम अकड़ा ने बताया कि खेत से कटाई कर गहाई के लिए अपने खेत में बनी खलिहान में धान की फसल रखी था। किसान का कहना है कि लगभग 100 क्विंटल धान थी। वह अपने परिवार के साथ खलिहान से कुछ दूरी पर स्थित घर पर मौजूद थे, वहां वह सभी देर रात तक जाग रहे थे। उन्हे इंतजार था कि सुबह हो और वह धान की गहाई करें।
किसान सुबह 5 बजे उठा तो उसके खलिहान में रखी धान की फसल में आग लगी हुई थी। उसकी पूरी मेहनत पर पानी फिर गया था। खलिहान में लगी आग को देखकर वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दौडकऱ खलिहान पहुंच आग बुझाने का प्रयास करने लगा। आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आग लगने की वजह से पूरी फसल जलकर खाक हो गई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। किसान की माने तो लगभग 2 लाख का नुकसान
हुआ है।

Published on:
01 Dec 2025 11:53 am
Also Read
View All

अगली खबर