पढि़ए पूरी खबर...
शहडोल- देश में इन दिनों जिस बात को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है, वो है पेट्रोल के दाम को लेकर, दिनों दिन बढ़ते पेट्रोल के दाम से पब्लिक परेशान है। शहडोल में आलम ये है कि पेट्रोल के दाम 85 रुपए पार कर चुके हैं, जिसको लेकर पब्लिक मौजूदा सरकार से काफी खफा नजर आ रही है, पब्लिक का असली गुस्सा देखना हो तो पेट्रोल भरवाते समय साफ तौर पर देखा भी जा सकता है।
पेट्रोल आम इंसान की जरूरत बन चुकी है, और जिस तरह से इसके रेट बढ़ रहे हैं वो आम नागरिक की जेब ढीली कर रहा है। पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच बीते बुधवार को एक नाटकीय मोड़ भी आया, जिसके बारे में सोशल मीडिया से लेकर हर जगह चर्चा है। सोशल मीडिया में तो इस नाटकीय मोड़ के बाद जमकर खिल्लियां भी उड़ाई जा रही हैं।
दरअसल बुधवार को पहले ये घोषणा हुई की पेट्रोल के दाम में 60 पैसे की कमी आई है, और फिर उसके कुछ देर बाद ही इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ये स्पष्ट करता है कि पेट्रोल के दाम में 60 पैसे नहीं बल्कि एकपैसे की कमी आई है, जिसके बाद तो सोशल मीडिया जिस तरह से एक्टिव हुआ, और पेट्रोल के दाम के घटने बढऩे को लेकर कमेंट शुरू हुए, उसमें मौजूदा सरकार पर जमकर तंज कसे गए हैं। सोशल मीडिया मेंमौजूदा सरकार को कोसा जा रहा है, पब्लिक का गुस्सा जमकर फूट रहा है।
इधर पढि़ए इन शहरों के पेट्रोल के दाम
शहडोल में पेट्रोल के दाम
- शहडोल जिले में पेट्रोल के दाम कल 85 रुपए 67 पैसे थे, लेकिन आज अब एक पैसा रेट घटने की वजह से 85 रुपए 66 पैसा हो गया है।
- अनूपपुर जिले में कल पेट्रोल के दाम 85 रुपए 80 पैसे थे जो एक पैसा घटकर आज 85 रुपए 79 पैसा हो गया।
- मंडला जिले में कल पेट्रोल के दाम 84 रुपए 76 पैसे थे, आज पेट्रोल के दाम एक पैसा घटकर 84 रुपए 75 पैसा हो गया है।