15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब घर में लगी आग, मच गया हाहाकार, काफी नुकसान की संभावना

पढि़ए पूरी खबर...
2 min read
Google source verification
jab ghar men lagi aag, mach gaya hahakar

जब घर में लगी आग, मच गया हाहाकार, काफी नुकसान की संभावना

जब घर में लगी आग, मच गया हाहाकार, काफी नुकसान की संभावना

शहडोल- शहडोल से कुछ ही किलोमीटर दूरी पर है पंचगांव, जहां एक घर में आग लग गई, जिसके बाद हाहाकार मच गया। दरअसल शहडोल से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर है पंचगांव गांव, जहां पर दोपहर में लगभग 2 बजे के करीब आज एक घर में आग लग गई। जैसे ही घर में आग लगी हाहाकार मच गया। आग लगने की वजह से काफी नुकसान की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस घर में आग लगी है वो पंचगांव के ही दद्दू गुप्ता का घर है, जहां अचानक ही आग लग गई थी।

जैसे ही आग लगी हल्ला मच गया, जल्द ही आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, आनन फानन में वहां फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया, आग बहुत तेजी से लगी हुई थी, जिसके चलते काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हलांकि आग लगने की वजह से आर्थिक नुकसान जरूर हुआ है, लेकिन जान माल की हानि नहीं हुई है।

--------------------------

स्कूल से बर्तन चुरा ले गए चोर

धनपुरी- जिस विद्यालय में शिक्षा देकर अच्छे संस्कार दिये जाते है उसी शिक्षा के मंदिर में चोरों ने हाथ साफ कर पुलिस के सामने एक चुनौती पेश की है। अमलाई थाना के अंतर्गत चीपहाउस वार्ड 24 में स्थित शासकीय प्राथमिक पाठशाला में शनिवार रात्रि चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जहां से चोर हजारों रुपये के समान पार कर फरार हो गए।

इस संबंध में बताया गया है कि रात्रि को अज्ञात चोरों के द्वारा मध्यान्ह भोजन कक्ष में सेंध मारकर वहां पर रखे हजारों रुपये के समान चोरी कर ले गये । चोरों के द्वारा पहले सेंधमारी कर अंदर रखे छोटे छोटे बच्चो की थाली चम्मच, उठा ले गये इसके अलावा गंजा, बाल्टी, और सिलेंण्डर को भी नही छोड़ा जिसकी कीमत हजारों रूपए की बताई जा रही है। दूसरे दिन विद्यालय में हुई चोरी की सूचना विघालय की प्रधानाध्यापक सरला रजक को दी गई जो मौके पर पहुंची और देखा कि चोरो ने माध्यान्ह भोजन बनाने के सारे सामग्री को ही पार कर दिया है जिसकी सूचना अमलाई थाने में दी गई जहां पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।