
पेट्रोल अब तभी सस्ता होगा जब चाइना वाले निकालेंगे, पेट्रोल के बढ़ते दामों पर एक्टिव हुआ सोशल मीडिया
शहडोल- पेट्रोल अब तभी सस्ता होगा जब चाइना वाले निकालेंगे, ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि हर दिन पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर सोशल मीडिया में वायरल हो रहे मैसेज कह रहे हैं। पेट्रोल के दाम दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे हैं पिछले कुछ समय से एक दिन भी ऐसा नहीं गुजर रहा कि जब पेट्रोल के दाम में कुछ पैसों की बढ़ोत्तरी ना हो, जिसको लेकर आम इंसान परेशान है, पब्लिक कह रही है कि बताओ सरकार इस बढ़ते पेट्रोल के दाम को लेकर क्या करें।
शहडोल में सोमवार को पेट्रोल के दाम 85 रुपए 51 पैसे प्रतिलीटर थे, और आज मंगलवार को 85 रुपए 61 पैसे प्रतिलीटर तक दाम पहुंच गए हैं। हर दिन पेट्रोल के दाम में बढ़ोत्तरी हो रही है, जिससे आम पब्लिक खासा परेशान हो रही है। अब तो लोग पेट्रोल के बढ़ती कीमतों पर यहां तक कह रहे हैं कि लगता है कि पेट्रोल 100 रुपए पार कर जाएगा।
इधर पेट्रोल के दाम को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, जहां देखो वहां पेट्रोल की कीमतों पर चर्चा हो रही है, कोई सरकार को कोस रहा है तो कोई कुछ दूसरा कारण बता रहा है, तो कोई सरकार का बचाव कर रहा है, लेकिन इन सबके बीच सोशल मीडिया भला कैसे चुप रह सकता है, सोशल मीडिया में भी पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर तरह-तरह के फनी मैसेज और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखने और पढऩे और सुनने के बाद आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाओगे।
सोशल मीडिया पर वायरल फनी मैसेज
- तनख्वाह भी पेट्रोल की तरह ही बढऩा चाहिए, सुबह उठो तो पता चले अरे आज फिर से बढ़ गई।
- पेट्रोल तभी सस्ता होगा, जब इसे चाइना वाले निकालेंगे।
- पहले पेट्रोल न भरवाने पर 72 रुपए बचते थे, अब तो 85.61 पैसे बचते हैं, धन्यवाद मोदी जी।
- डायबिटीज कंट्रोल में रखने के लिए शक्कर के दाम बढ़ाये, और पेट्रोल-डीजल के दाम इसलिए बढ़ाए ताकि आप ज्यादा वाक करें, समझे मोदी जी का दिमाग भी न, चाचा चौधरी से भी तेज चलता है, परेशान न हों रसोई गैस के दाम बढ़ा कर डाईटिंग भी करवा देंगे, अरे भाई पहला सुख निरोगी काया।
इतना ही नहीं इसके अलावा भी कई ऐसे फनी वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी न रोक सके, कई वीडियो में दिखाया जा रहा है कि किस तरह से अब
मोटरसाइकिल पेट्रोल से नहीं बल्कि पायडल मारकर चलाजा जा रहा है, एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया जा रहा है कि एक लड़का पेट्रोल भरवाने गया, लेकिन पेट्रोल के दाम देखने के बाद
उसका मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है और वो अपनी गाड़ी के साथ ही फाइट करने लगता है। इस तरह के न जाने कितने फनी वीडियोज पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर सटायर करते हुए वायरल हो रहे हैं।
Published on:
29 May 2018 04:17 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
