
शहडोल. मप्र सहकारी संस्थाएं कर्मचारी महासंघ का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों का 21 फरवरी से जयस्तंभ चौक में प्रदर्शन चल रहा है। शुकव्रार को कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। सहकारी संस्थाएं कर्मचारी महासंघ का कहना है कि कर्मचारी पूरी निष्ठा से अपना कार्य कर रहे हैं। इसके बाद भी समिति कर्मचारियों की महत्वपूर्ण मांगो के संदर्भ में अनेकों ज्ञापन दिये जाने के बाद भी उनकी समस्याओं का निराकरण नही हो पाया है। मध्य प्रदेश सहकारी संस्थाएं कर्मचारी महासंघ की मांग है कि कर्मचरियों का वेतनमान लागू किया जाए। जिला कैडर स्थानांतरण लागू हो। कम्प्यूटर आपरेटर को सेवा नियम में लिया जाए। सेवानिवृत्त आयु ६२ वर्ष हो। शासकीय उचित मूल्य दुकानों को समूह में देने का निर्णय वापस लिया जाए। समितियों में भुगतान क्षमता के मापदण्ड को पूर्णत: समाप्त कर कर्मचारियों को राज्य शासन के कर्मचरियों का दर्जा दिया जाए। मांगे नही मानी गई तो यह प्रदर्शन जारी रहेगा।
.............................................
हितग्राहियों को हित लाभों का वितरण
शहडोल. जयसिंहनगर विकासखण्ड में आयोजित खण्डस्तरीय अन्त्योदय मेले में महिला बाल विकास संचालित लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 10 हितग्राहियो को 10 लाख 80 हजार रूपये के हितलाभो का वितरण किया गया वही कृषि विभाग द्वारा संचालित अन्नपुर्णा योजना के अंतर्गत 706 हितग्राहियो को 4 लाख 79 हजार रूपये के हित लाभो का सूरजधारा योजना के अंतर्गत 768 हितग्राहियो को 4 लाख 61 हजार हितलाभो का वितरण बीजग्राम योजना के अंतर्गत किया गया।
.............
दो जगहों पर चोरी
शहडोल . जिले में चोरी के दो मामले प्रकाश में आए हैं। बुढ़ार खरला गांव से बदमाशों ने कीमती बिजली का तार चोरी कर लिया। मामले की शिकायत धनीराम मिश्रा ने पुलिस से की है। उधर सीधी के उचेहरा गांव में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। रज्जन सिंह ने बताया कि बदमाशों ने किराना दुकान से सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।