4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों को उन्नत तकनीक की दी गई जानकारी

कठौतिया में कृषक प्रशिक्षण का किया गया आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 24 Feb 2018, 9:51 AM IST

Information given to advanced technology

Information given to advanced technology

शहडोल। किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी देने के उद्देश्य से विकासखण्ड सोहागपुर के ग्राम कठौतिया में कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 120 कृषकों ने भाग लिया तथा प्रशिक्षण प्राप्त किया। कृषक प्रशिक्षण में प्रमुख रुप से भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग, दलहन निर्देशालय भोपाल से आये डायरेक्टर डॉ. ऐ.के.तिवारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षक कार्य संपन्न कराया गया। साथ ही दल में कीट विज्ञान विभाग से आरवीएसकेव्हीव्ही ग्वालियर के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. संदीप शर्मा द्वारा कृषकों को प्रमुख कीट एवं रोग नियंत्रण के बारे में बताया गया। इसी क्रम में पादप प्रजनन विभाग कृषि महाविद्यालय इंदौर से आये वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. व्ही. पी. कटारिया द्वारा कृषकों को नई उन्नत किस्में लगाने की तकनीकी जानकारी दी गई। के.व्ही.के. शहडोल के कृषि वैज्ञानिक डॉ. पी.एन.त्रिपाठी द्वारा कृषकों को बीजोपचार एवं फसल परिवर्तन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। सहायक संचालक कृषि श्री रामेन्द्र सिंह द्वारा कृषकों को कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इसी क्रम में उप परियोजना संचालक कृषि डॉ. प्रतीक कुमार भट्ट द्वारा प्रषिक्षण के उददेष्य के बारे में बताया गया। विकासखंड तकनीकी प्रबंधक द्वारा आत्मा परियोजना द्वारा संचालित योजनाओं के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया गया। ग्राम के ही प्रगतिषील कृषक श्री अशोक सिंह जोधावत ने कृषकों को फूलों की खेती व हल्दी की खेती से होने वाले लाभ के बारे में बताते हुये उन्हें प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि खेती को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में कई प्रयास किए जा रहे है। इसी तारतम्सय में किसानों को उन्नति तकनीक अपनाने के लिये जागरुक करने व उसकी जानकारी देने ऐसे कआयोजन किए जा रहे हैं।
...................................................

परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक 27 को
शहडोल। जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्रीमती सावित्री सोनी ने बताया कि साक्षर भारत योजना की बेसिक साक्षरता मूल्यांकन संबंधी परीक्षा संबंधी बैठक आगामी 27 फरवरी को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में दोपहर 12 बजे आयोजित की गई है।