चोरी की वारदात पर नहीं लग रहा लगाम फिर हुई चोरी
शहडोल- शहर के चहल पहल वाले इलाके नटराज मार्केट के नजदीक लूट के प्रयास करने के बाद भी बदमाशों में थोड़ा भी खौफ नहीं था। एक आरोपी को व्यापारियों ने पकड़कर धुनाई कर दी थी और दो आरोपी भाग निकले थे। दोनों आरोपी सब्जी मण्डी पहुंचे और एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते हुए सिर पर बट से वार कर दिया था। एएसपी एसके वर्मा व डीएसपी हेमंत शर्मा के नेतृत्व में टीम ने आधी रात में ही दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। गुरूवार को डीएसपी हेमंत शर्मा और टीआई विजय गोठारिया ने मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने वारदात के पहले एक होटल में बैठकर प्लानिंग बनाई थी। मनीष कलेक्शन में वारदात के बाद आरोपी आलिम खान और भूपेन्द्र शर्मा भाग निकले थे और सब्जी मंडी के भीतर नवीन गुप्ता के सिर पर कट्टे की बट से वार कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा ३०७ का मामला दर्ज कर आरोपी भूपेन्द्र की तलाश कर रही है।
---------------------------------
लूट का आरोपी पकड़ा
सोहागपुर क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि सोहागपुर के कंचनपुर निवासी पप्पू यादव निवासी हरदी ने हाइवे में फायर करते हुए लूट का प्रयास किया था। सोहागपुर पुलिस ने आरोपी के घर से गिरफ्तार कर लिया है।
----------------------------------
दो जगहों में टूटा ताला
शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने के बाद बदमाशों का जिलेभर में आतंक रहा। कोयलांचल के बुढ़ार चंगेरा में बदमाशों ने घर में घुसकर नकदी और जेवर लेकर भाग निकले। मामले की शिकायत करते हुए जनक अली साहू ने बताया कि आरोपियों ने ५० हजार का सामान पार किया है। इसी तरह दूसरा मामला ब्यौहारी का है। विमला गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपियों ने घर से नकदी व जेवर पार कर दिए हैं।