12 जनवरी को होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार
शहडोल- स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार जिला एवं विकास खण्ड एवं विभिन्न स्कूलों में किया जाएगा। तैयारियों के संबंध में कलेक्टर नरेश पालव् सभागार में बैठक की। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सामूहिक सूर्य नमस्कार में स्वंय सेवी संगठनों, एनएसएस, एनसीसी, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, ओपीएम का भी सहयोग लें। कलेक्टर ने बताया कि नगर में उक्त आयोजन नपा द्वारा कराया जाएगा। उन्होने बताया कि कार्यक्रम के दौरान योगाचार्यों और योग ? शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान नपा अध्यक्ष उर्मिला कटारे, एडीएम सरोधन सिंह, एएसपी शिवकुमार वर्मा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।