शहडोल

जमीन में गड़ा रखा था एक किलो से अधिक गांजा, पुडिय़ा बनाकर बेचते महिला गिरफ्तार

जमीन के अंदर प्लास्टिक की बाल्टी में 1.375 किग्रा. गांजा बरामद

less than 1 minute read
May 30, 2025

जमीन के अंदर प्लास्टिक की बाल्टी में 1.375 किग्रा. गांजा बरामद
शहडोल ञ्च पत्रिका. धनपुरी पुलिस थाना क्षेत्र के संग्राम सिंह दफाई से एक महिला को गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 1.373 किग्रा. गांजा बरामद किया है। पुलिस को जानकारी मिली कि चच्ची उर्फ अकीलुन बेगम 57 वर्ष निवासी वार्ड 17 संग्राम सिंह दफाई में अपने निर्माणाधीन मकान से गांजा की पुडिय़ा बेच रही है। पुलिस ने दबिश देकर महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ करने व तलाशी लेने पर जमीन के अंदर प्लास्टिक की बाल्टी में 1.375 किग्रा. गड़ा हुआ गांजा बरामद हुआ, जिसकी कमीत करीब 10 हजार रुपए बताई गई। पुलिस ने महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी खेम सिंह पेन्द्रों ने बताया कि आरोपिया के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।

Published on:
30 May 2025 12:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर