9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहडोल को 767 करोड़ की सौगात और माता शबरी की प्रतिमा का किया अनावरण

मुयमंत्री ने जनसभा में कहा कि गंधिया ग्राम और सीतामढ़ी को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने याद दिलाया कि चित्रकूट में 11 वर्ष बिताने वाले प्रभु राम के चरण इस भूमि पर भी पड़े थे, जहा उन्होंने माता शबरी के जूठे बेर खाकर प्रेम और समरसता का संदेश दिया था। अयोध्या, सोमनाथ और उज्जैन हमारी सनातन विरासत हैं। सरकार इसी विरासत को आधार बनाकर विकास की नई राह प्रशस्त कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

गांधिया और सीतामढ़ी बनेगा धार्मिक पर्यटन केंद्र : सीएम

शहडोल. मुयमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को शहडोल जिले के ब्यौहारी स्थित गंधिया ग्राम में माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास के लिए 767 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर विंध्य की धरा को नई ऊंचाइयां देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि संजय टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की सुविधा के लिए ब्यौहारी की ओर से नया गेट खोला जाएगा।

आस्था का केंद्र बनेगा गंधिया ग्राम :
मुयमंत्री ने जनसभा में कहा कि गंधिया ग्राम और सीतामढ़ी को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने याद दिलाया कि चित्रकूट में 11 वर्ष बिताने वाले प्रभु राम के चरण इस भूमि पर भी पड़े थे, जहा उन्होंने माता शबरी के जूठे बेर खाकर प्रेम और समरसता का संदेश दिया था। अयोध्या, सोमनाथ और उज्जैन हमारी सनातन विरासत हैं। सरकार इसी विरासत को आधार बनाकर विकास की नई राह प्रशस्त कर रही है।

नया औद्योगिक गलियारा:
मुयमंत्री ने कहा कि ब्यौहारी और जयसिंहनगर के बीच औद्योगिक विकास केंद्र बनेगा, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के बड़े अवसर मिलेंगे। रीवा-शहडोल मार्ग पर जयसिंहनगर बाईपास का निर्माण किया जाएगा। बुड़वा स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन कर इसे 30 बिस्तरों वाले अस्पताल में बदला जाएगा।

सिंचाई से समृद्धि की ओर:
सीएम मोहन यादव ने कहा कि बुढ़ार, गोहपारू और जयसिंहनगर की माइक्रो सिंचाई परियोजनाओं के लिए 2300 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं, जिससे किसानों के खेत लहलहाएंगे।