शहडोल

छत्तीसगढ़ को मिली नई ट्रेन की सौगात, तो जानिए मध्यप्रदेश को कैसे मिलेगा फायदा?

पढिए पूरी खबर...

2 min read
Apr 26, 2018

छत्तीसगढ़ को मिली नई ट्रेन की सौगात, तो जानिए मध्यप्रदेश को कैसे मिलेगा फायदा

शहडोल- ट्रेन आज के जमाने में सफर करने के लिए सबसे बेहतर माध्यम है, और अक्सर इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए अगर यात्रियों को ट्रेन सुविधा मिलती है तो वो ट्रेन से ही आना-जाना पसंद करते हैं, क्योंकि ट्रेन से जाने पर समय की बहुत बचत होती है, और यात्रा भी सुविधायुक्त होती है।

छत्तीसगढ़ को तीन नई रेल की सौगात मिली है, इसका फायदा मध्यप्रदेश के यात्रियों को भी मिलेगा, जहां से यात्री सफर कर सकते हैं, शहडोल संभाग के यात्रियों को भी इसका फायदा मिलने वाला है। क्योंकि इनमें से कुछ ट्रेन वाया शहडोल स्टेशन ही चलने वाली हैं। जिससे शहडोल स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेन की और सुविधा मिल जाएगी।

इस तरह से मिलेगा फायदा
वैसे तो छत्तीसगढ़ को तीन नई ट्रेन की सौगात मिली है, लेकिन इसका फायदा शहडोल संभाग के ट्रेन यात्रियों को भी मिल सकता है। दरअसल एक ट्रेन जबलपुर-बिलासपुर-कोलकाता हमसफर एक्सप्रेस है, जिसका रूट वाया शहडोल रखा गया है, मतलब साफ है शहडोल के यात्रियों को इसका फायदा मिल सकता है। इस रूट में सफर करने करने वाले यात्री शहडोल स्टेशन से सफर कर सकते हैं। और एक अच्छी बात ये भी है कि भले ही ट्रेन छत्तीसगढ़ के नाम से मिली है, लेकिन लंबी दूरी के लिए शहडोल से सफर करने वाले ट्रेन यात्रियों को एक और अच्छी ट्रेन मिल गई है।

दूसरी ट्रेन रायपुर-फिरोजपुर है, जिसका रूट अभी तय नहीं हुआ है, उम्मीद है कि वाया नागपुर की जगह इसे भी बिलासपुर-कटनी रूट पर चलाया जाए, जिससे शहडोल के ट्रेन यात्रियों को फायदा मिल सकता है।

---------------------------------

कैरियर काउंसलर के लिए 4 मई तक जमा होंगे आवेदन

शहडोल- वर्ष 2018-19 के लिए जिला रोजगार कार्यालय में कैरियर काउसलिंग योजना के तहत अनुभवी काउंसलर एवं विषय विशेषज्ञों के गेस्ट पैनल के गठन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। रोजगार अधिकारी सीमा वर्मा ने बताया कि आवेदन 4 मई तक रोजगार कार्यालय में जमा किए जाएंगे। गेस्ट पैनल के लिए मनोवैज्ञानिक काउंसलर एक पद, विषय विषेषज्ञ काउंसलर के लिए एक पद है।

ये भी पढ़ें

कहीं आपका रिजर्वेशन भी तो एक्सप्रेस ट्रेन के इस कोच में नहीं है, अगर है तो सावधान हो जाइए आपके साथ धोखा हो रहा है
Updated on:
26 Apr 2018 03:23 pm
Published on:
26 Apr 2018 03:31 pm
Also Read
View All