
शहडोल- अब ये रेलवे विभाग की लापरहावी नहीं है तो क्या है, एक्सप्रेस ट्रेन जो लंबी दूरी तक चलती है, उस ट्रेन से एक कोच ही गायब, वैसे तो गर्मी के सीजन में ज्यादातर ट्रेन में यात्रियों के बढऩे के चलते अक्सर एक्स्ट्रा कोच लगाए जाते हैं, लेकिन यहां तो एक कोच ही गायब हो गया, उससे भी बड़ी समस्या ये है कि इंटरनेट में इस कोच में धड़ल्ले से रिजर्वेशन भी हो रहा है।
अब यात्री करें तो करें क्या ? रिजर्वेशन तो ले लिया, यात्रा भी करनी है, लंबी दूरी तय करनी है, लेकिन जब स्टेशन पहुंचते हैं तो उनका रिजर्वेशन जिस कोच में है वो कोच ही नहीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस ट्रेन का है ऐसा हाल
गोंदिया एक्सप्रेस में एस 5 स्लीपर कोच न लगने से यात्रियों के साथ छलावा हो रहा है। नेट पर देखने से इस कोच में बकायदा रिजर्वेशन भी हो रहे हैं। जिसमें यात्री रिजर्वेशन भी करा रहे हैं, लेकिन जब ट्रेन में बैठने की बात आती है तो ट्रेन में उक्त कोच रहता ही नहीं है।
ये हालात विगत 5 से 6 महीने से बने हुए हैं और रेलवे प्रशासन ध्यान ही नहीं दे रहा है। अब मामले में बिलासपुर जोन की पीआरओ रश्मि गौतम ने जांच की बात कही है। रेलवे के विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि गोंदिया एक्सप्रेस अप-डाऊन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए जब यात्री इंटरनेट पर रिजर्वेशन कराता है तो इंटरनेट पर गोंदिया एक्सप्रेस में एस 5 स्लीपर कोच बताया जाता है। इसमें अनेकों यात्री रिजर्वेशन करा लेते हैं और उनका टिकिट कन्फर्म भी हो जाता है कुछ यात्रियों को इसी कोच में वेटिंग में भी डाल दिया जाता है। लेकिन जब यात्री स्टेशन पर पहुंचते हैं और एस ५ कोच तलाशते हैं तो वह ट्रेन से ही गायब रहता है।
ऐसे में रेलवे प्रबंधन कन्फर्म टिकिट वाले यात्रियों को आरएसी में डालता है और आरएसी वाले यात्रियों को वेटिंग में डाल देता है। गर्मी के सीजन में यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए रेलवे प्रबंधन ट्रेनों में नए कोच जोडऩे की कवायद करता है लेकिन गोंदिया एक्सप्रेस में इसके उलट ट्रेन से एक कोच ही गायब कर दिया गया। ऐसी स्थिती में यात्रियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।
जानकारी नहीं, जांच करवाती हूं
रेलवे जोन बिलासपुर पीआरओ रश्मि गौतम के मुताबिक गोंदिया एक्सप्रेस में एस 5 कोच न आने की जानकारी नहीं है। मै इसकी जांच करवाती हूं।
Published on:
26 Apr 2018 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
