
इतना महंगा हो गया पेट्रोल, अब क्या करेंगे वाहन चालक
शहडोल- बदलते वक्त के साथ सबकुछ बदलता है, आम इंसान तो बदलता ही है, साथ ही उसका रहन सहन भी बदलता है, आज के समय में वाहन आम इंसान की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है, और बिना पेट्रोल, गाड़ी का कोई मोल नहीं, ऐसे में पेट्रोल आम इंसान की बड़ी जरूरतों में से एक है,ऐसे में हर दिन पेट्रोल का दाम बढऩा, कई दिनों से अपने उच्च स्तर पर बने रहना, वाहन चालकों को मुश्किल में डाले हुए हैं, पिछले तीन दिन से हर दिन पेट्रोल के दाम में कुछ ना कुछ बढ़ोत्तरी हो रही है। जिससे पब्लिक परेशान है।
शहडोल में महंगा हुआ पेट्रोल
शहडोल शहर में पेट्रोल के दाम इतने बढ़ चुके हैं कि कहने ही क्या?, शहर में पेट्रोल के दाम 82 रुपए के करीब पहुंच चुके हैं, पिछले 3 दिन से हर दिन 20 से 30 पैसे पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। बात करें इस अप्रैल महीने की तो 1 तारीख से ही 81 के आसपास पेट्रोल के दाम बने रहे। जिसे लेकर आम जनता में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
4 साल पहले कांग्रेस की मनमोहन सरकार में पेट्रोल के दाम 82 रुपए के आंकड़े को पार किया था। उस समय क्रूड ऑयल की कीमत भी 104 डॉलर प्रति बैरल थी, इसके विपरीत भाजपा शासन में क्रूड ऑयल की कीमत अभी महज 74 डॉलर प्रति बैरल है। फिर भी दाम 82 पर पहुंच गए हैं।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
इस तरह से बढ़ते पेट्रोल के दामों को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश दिख रहा है। लोग भाजपा सरकार को कोस रहे हैं। हर दिन पेट्रोल की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है, जिसका असर लोगों की जेब पर भी पड़ रहा है। एक तरह से देखा जाए तो पेट्रोल के बढ़ते दाम से पब्लिक बहुत परेशान है। परेशान है।