शहडोल

पुलिस पर हमला, सीने में धंसे चाकू के साथ अस्पताल पहुंचे एसआई, देखें Video

फरार आरोपी को पकड़ने गए थे एएसआई वेदप्रकाश
2 min read
Sep 21, 2021
asi.png

शहडोल/उमरिया. क्षेत्र में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है. उनके हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि पुलिस पर भी खुलेआम हमले किए जाने लगे हैं. जिले में ऐसे लगातार कई मामले सामने आ चुके हैं. अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत विवाद सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मी पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया. इधर उमरिया में तो एक पुलिसकर्मी पर चाकू से ही हमला कर दिया गया. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

पुलिसकर्मी अपहरण के मामले में फरार आरोपी को पकड़ने के लिए गए थे. पकड़ने गए एसआई पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। यह घटना नौरोजाबाद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना में गंभीर रूप से घायल एसआई को जिला चिकित्सालय शहडोल रेफर किया गया है। चाकू उनके सीने में गहराई तक धंस गया था. उन्हें इसी हालत में अस्पताल ले जाया गया.

IMAGE CREDIT: patrika

जानकारी के अनुसार एसआई वेद प्रकाश पुलिस बल के साथ अपहरण के मामले में फरार आरोपी गोलू कोल को गिरफ्तार करने गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने एसआई वेदप्रकाश पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एसआई वेदप्रकार के सीने में चाकू धंस गया। उसे निकालने से एसआई की जान को खतरा हो सकता था इसलिए उन्हें इसी हालत में आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।

घायल एसआई को चाकू समेत इलाज के लिए अस्पताल लाए जाने से यहां के स्टाफ और डाक्टर्स भी हैरत में पड गए. यहां से उन्हें जिला चिकित्सालय शहडोल रेफर कर दिया गया। घटना सोमवार की देर शाम की बताई जा रही है। एसआई पर चाकू से हमले की घटना के बाद एडीजी डीसी सागर और शहडोल एसपी अवधेश गोस्वामी भी जिला अस्पताल पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने घायल एसआई के इलाज की जानकारी ली.

Published on:
21 Sept 2021 11:47 am