बांधवगढ़ के ताला रेंज में सबसे ज्यादा 152 गिद्ध मिले, 9 रेंज में 124 घोंसले चिन्हित
शहडोल. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सभी नौ वन परिक्षेत्रों में गिद्ध गणना हुई। वन अधिकारियों और कर्मचारियों के सर्वे में 246 गिद्धों की उपस्थिति दर्ज की गई है, जिनमें 18 अवयस्क गिद्ध शामिल हैं। ताला परिक्षेत्र में गिद्धों की सर्वाधिक संख्या दर्ज की गई है। यहां 152 गिद्ध पाए गए, जिनमें 139 वयस्क और 13 अवयस्क हैं। इसके अलावा 17 राज गिद्ध भी इस क्षेत्र में देखे गए। ताला की ऊंची पहाडिय़ों में 121 घोंसले चिन्हित किए गए हैं। कलवाह परिक्षेत्र में भी गिद्धों की उपस्थिति दर्ज की गई, जहां लगभग 22 गिद्ध देखे गए। वहीं पनपथा परिक्षेत्र में 11 गिद्धों को शामिल किया गया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के लगभग सभी परिक्षेत्रों में धमोखर बफर जोन को छोडकऱ, गिद्धों की मौजूदगी पाई गई है। पूरे रिज़र्व क्षेत्र में कुल 124 घोंसले चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से अधिकांश 121 घोंसले ताला परिक्षेत्र में मिले हैं।
शहडोल में भी गिद्ध गणना हुई। इस दौरान वन परिक्षेत्र बुढ़ार में इंडियान, लॉग विल्ड, देशी प्रजाति के 8 नग, जिसमें 7 वयस्क एवं 1 अवयस्क, सफेद, इजिप्सियन प्रजाति के 2 नग एवं वन परिक्षेत्र जैतपुर में इंडियान, लॉग विल्ड एवं देशी प्रजाति के 37 नग गिद्ध पाए गए। इस प्रकार कुल 47 नग गिद्ध पाए गए। इसी प्रकार उत्तर वन मंडल में तरुणा वर्मा वनमंडलाधिकारी के निर्देशन में लगभग 100 बीटों में परिक्षेत्र सहायक, बीटगार्ड, वालेन्टियर तथा सुरक्षा श्रमिकों के माध्यम से सुबह 6 से 10 बजे तक गणना की गई। इस दौरान अमझोर परिक्षेत्र में 1 नग सफेद या इजिप्शियन गिद्ध, पूर्व ब्यौहारी परिक्षेत्र में 2 नग इंडियन, लॉग बिल्ड गिद्ध एवं जयङ्क्षसहनगर परिक्षेत्र में 73 नग सफेद पीठ, व्हाइट बैक्ड गिद्ध देखे गए। कुल 76 गिद्ध दिखे हैं।