पढि़ए पूरी खबर, कोयलांचल में कैसे निखर रहे हैं बड़े खिलाड़ी
शहडोल- क्रिकेट एक ऐसा है खेल है जिसके दीवानों की कमी नहीं हैं। भारत देश में तो गली मोहल्ले में इस खेल के फैन मिल जाएंगे। और इसी का नतीजा है कि इस खेल में अब छोटे शहर, गांव और कस्बों से भी खिलाड़ी निकलकर आ रहे हैं। और इंटरनेशनल लेवल पर अपनी धाक जमा रहे हैं। वर्तमान में अभी शहडोल और सिंगरौली की दो विमेंस खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। और कामयाबी की सीढिय़ों को छू रही हैं।
ये दो खिलाड़ी कर रहे कमाल
शहडोल की पूजा वस्त्रकार और सिंगरौली की नुजहत परवीन दमदार खेल दिखा रही हैं।
नुजहत परवीन- 21 साल की युवा विमेंस खिलाड़ी नुजहत परवीन इंडियन विमेंस टीम में एंट्री पा चुकी हैं। और अभी हाल ही में हुए वनडे वल्र्डकप में रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल थीं। इतना ही नहीं नुजहत परवीन टीम इंडिया से डेब्यू भी कर चुकी हैं। नुजहत परवीन इंडियन विमेंस टीम से 1 वनडे और 3 टी-20 मैच भी खेल चुकी हैं। नुजहत ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया है तो वहीं वेस्टइडीज के खिलाफ टी20 खेला है। और अब जब नुजहत टीम इंडिया में एंट्री कर ही चुकी हैं तो इनसे आगे भी काफी उम्मीदें हैं।
पूजा वस्त्रकार- यंग पूजा वस्त्रकार शहडोल की रहने वाली हैं और अभी हाल ही में इनका सेलेक्शन इंडिया ए टीम में हुआ है। इंडिया ए टीम को इसी साल बांग्लादेश ए के खिलाफ 3 टी-20 मैच की घरेलू सीरीज खेलनी है। जिस टीम में पूजा भी शामिल हैं। पूजा अभी घरेलू क्रिकेट खेलने में बिजी हैं। लगातार कड़ी मेहनत कर रही हैं। जिसका नतीजा है की पूजा को इंडिया ए टीम की टी-20 सीरीज के लिए मौका दिया गया है। अगर पूजा इस खेल में दमदार खेल दिखाने में कामयाब रहती हैं तो आगे उन्हें टीम इंडिया में भी एंट्री मिल सकती है। पूजा बॉलिंग ऑलराउंडर है और टी-20 में ऐसे खिलाडिय़ों की खासा डिमांड रहती है। उम्मीद है की पूजा दमदार खेल दिखाने में कामयाब रहेंगी।
टी-20 वल्र्डकप में रहेगी उम्मीद
हलांकि अभी टी-20 वल्र्डकप बहुत दूर है। लेकिन ये दोनों ही यंग खिलाड़ी जिस अंदाज में बेहतर खेल दिखा रहे हैं। इनसे टी-20 वल्र्डकप में पूरे मध्यप्रदेश की उम्मीदें बढ़ी रहेंगी। क्योंकि अगर ये दोनों खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन करती रहती हैं तो इन्हें टी-20 वल्र्ड कप के लिए भी सेलेक्ट किया जा सकता है। और अगर ये दोनों ही खिलाड़ी एक साथ टी-20 वल्र्डकप के लिए चुनी जाती हैं तो इससे बड़ी बात पूरे मध्यप्रदेश के लिए नहीं होगी। और वैसे भी ये दोनों ही खिलाड़ी जिस अंदाज में मेहनत कर रही हैं। और जैसा इनका खेल है । अगर ये दोनों फिट रहती हैं और अपने प्रदर्शन को बरकरार रखती हैं तो सेलेक्टर्स की नजर में जरूर रहेंगी।
जानिए टी-20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2018 में 3 नवंबर से 24 नवंबर तक चलेगा। आगामी टी-20 वल्र्डकप वेस्टइंडीज में होना है। इसके लिए जो टीम अभी सीधे क्वालीफाई कर चुकी हैं उसमें टीम इंडिया भी है। अभी इस टूर्नामेंट के लिए दो टीम क्वालीफायर मुकाबले से आएंगी। क्वालीफाई कर चुकीं टीम में इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया,इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज की टीम शामिल हैं।