14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब सेमीफाइनल में होगा मुकाबला

सेमीफाइनल में किस टीम से भिड़ंत, टीम में किसे-किसे मिली जगह ?

2 min read
Google source verification
Will now be competing in the semi-finals

Will now be competing in the semi-finals

संभाग की अण्डर 15 टीम खेलेगी सेमीफाइनल

शहडोल- एम एम जगदाले अण्डर 15 तीन दिवसीय टेस्ट क्रिकेट स्पर्धा के लीग मैच में शहडोल संभाग की अण्डर 15 टीम ने नर्मदापुरम व सागर की टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब ये टीम अगले महीने इन्दौर में आयोजित सेमीफाइनल मैच में इन्दौर अण्डर १५ टीम से टकराएगी। इन्दौर में 22 दिसम्बर से प्रारंभ होने वाले इस तीन दिवसीय सेमीफाइनल मैच की तैयारी को लेकर अण्डर 15 के खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। इन्दौर जाने वाली अण्डर 15 टीम भी तय कर ली गई है। जिसमें अक्षत द्विवेदी (कप्तान), अक्षत रघुवंशी, कार्तिक सिंह, यतेन्द्र मोहन, आयुष द्विवेदी, अनुभव पाण्डेय, मासूम रजा, उदित प्रकाश, सर्वज्ञ शुक्ला, राघवेन्द्र आर्मो, नफीस सिद्दकी, शुभ वर्मा, मयंक द्विवेदी, अभिनव शर्मा, सज्जात अंसारी व रोहित ढ़ीकर शामिल है। ये टीम कोच निपेन्द्र सिंह के सानिध्य में तैयारी में जुटी हुई है जो कि आगामी 20 दिसम्बर को इन्दौर के लिये रवाना होगी।
----------------------

शहडोल ने चन्नौड़ी को हराया
बुढ़ार - नगर के समीपस्थ बहगढ़ ग्राम पंचायत में चल रहे स्वर्गीय ऋषभ प्रताप सिंह कछवाहा की स्मृति में अंतर्राज्यीय टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के छठवें दिन शहडोल एंव चन्नौड़ी के मध्य 15-15 ओवर्स का मैच खेला गया। जिसमें शहडोल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुऐ चन्नौड़ी की टीम 130 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार शहडोल की टीम ने 40 रनों से जीत हासिल कर ली। प्रचार प्रसार समिति के सदस्य गंगाधर चौधरी ने बताया कि दूसरा मैच शहडोल और बहेरा बांध के बीच हुआ। जिसमे बहेराबांध ने 165 रन बनाकर जीत हासिल की। शहड़ोल की टीम 120 रन में सिमट गई। खेल में अंपायर अंकुर सिंह रहे। जबकि ऑखों देखा हाल सज्जन त्रिपाठी ने सुनाया। टूर्नामेंट को आयोजित करने में संरक्षक कमलभान सिंह, शेषमणि सिंह, प्रदीप सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, और क्षेत्र के खेल प्रेमियों का भरपूर सहयोग रहा । खेल प्रेमियों का भरपूर सहयोग रहा ।