
शहडोल.भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों की भर्तियां निकली हैं। ऐसी स्थिती में युवाओं द्वारा बढ़ी संख्या में फार्म जमा किए जा रहे हैं। सवा सौ पदों के लिए हजारों आवेदन कि जा चुके हैं। अंतिम तारीख 19 से बढ़ाकर अब 24 फरवरी कर दी गई है। सोमवार को अंतिम तारीख की सूचना होने के कारण बढ़ी संख्या में युवा डाक विभाग में चालान जमा करने पहुंचे। डाक विभाग में लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं।
प्रधानडाक घर शहडोल से संबंधित शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सीधी, सिंगरौली जैसे जिलों के लिए सवा सौ पोस्टें निकलीं हैं। एक माह पहले से ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं।
जैसे-जैसे अंतिम तारीख नजदीक आ रही है वैसे ही ऑनलाइन फार्म जमा करने के लिए भीड़ बढ़ रही है। छात्रों को फार्म जमा करने के लिए पहले ऑनलाइन रजिस्टे्रशन कराना पड़ेगा, उसके बाद डाक विभाग में निर्धारित १०० रुपए का चालान जमा करना होगा। हालाकि महिलाओं के लिए १०० रुपए के चालान जमा करने की आवश्यकता नहीं है। चालान की रिसीव के बाद फिर ऑनलाइन आवेदन फिल किया जाएगा।
डाक अधिकारियों की माने तो डाक विभाग में यह पोस्टें हाईस्कूल वेस हैं। दसवीं की मैरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। फार्म फिल करने और चालान जमा करने के लिए अब २४ फरवरी तक तारीख भी बढ़ा दी है।
....आवेदन ऑनलाइन मांगे गए हैं। चालान जमा करने की अंतिम तारीख 19 फरवरी तक थी, लेकिन अब बढ़ाकर 24 फरवरवी तक कर दी गई है।
केके शर्मा, सहायक डाक अधीक्षक शहडोल।
आधार कार्ड बनाने नहीं मिल रही लिंक
शहडोल। डाक विभाग से ही आम लोगों के निशुल्क आधार कार्ड बनाने के लिए विभाग ने अपने उप डाकघरों में मशीनें लगा दी हों लेकिन लिंक न होने से यह कार्य प्रभावित हो रहा है। लोगों के आधार कार्ड बनाने में डाक विभाग के कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल आधार कार्ड बनवाने और उन्हें सुधरवाने में आम लोगों को आ रहीं समस्याओं को देखते हुए विगत माह सरकार द्वारा डाकघरों से ही आधार का कार्य करने के निर्देश दिए गए थे। कर्मचारियों को आधार कार्ड बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, उनका टेस्ट लिया गया था। प्रधान डाक घर शहडोल से संबंधित ७ उप डाकघरों में आधार कार्ड बनाने की मशीनें भी लगा दी गईं थीं, लेकिन अभी तक आधार का कार्य सुचारु नहीं हुआ है। इसका प्रमुख कारण यह है कि इन मशीनों की लिंक नहीं हो पा रही है। नेटवर्क की समस्या भी बनी हुई है। सोमवार को हुई बैठक में कलेक्टर ने भी डाक विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आधार कार्ड बनाने में तेजी लाई जाए।