30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धरना दे रहे विधायक के पास पहुंचे पीएचई के ईई और एसडीएम

क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर तीन दिन से दे रहे थे धरना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 19 Feb 2018, 8:16 PM IST

mla

शहडोल. ब्यौहारी तहसील अंतर्गत उप तहसील पपौंध के आस-पास के ग्रामीण अंचलो में बंद पड़ी नल-जल योजना व बिगड़े पड़े हैण्डपंपो की वजह से जल संकट की स्थिति निर्मित है। जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र में मूल-भूत समस्याएं भी बनी हुई है। जिसे लेकर क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह 16 फरवरी से निपनिया पपौंध तिराहे में स्थानीय जनो के साथ धरने पर बैठ गए है। उनके इस विरोध प्रदर्शन का जहां क्षेत्रीय नागरिकों को भरपूर समर्थन मिल रहा है वहीं धरना के तीसरे दिन प्रशासनिक अमला भी हरकत में आया और देर शाम एसडीएम ब्यौहारी, ईई पीएचई शहडोल व एसडीओ पीएचई ब्यौहारी धरना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होने विधायक रामपाल सिंह व क्षेत्रीय नागरिकों के बीच उनकी मांगो व क्षेत्रीय जनो की समस्याओं को लेकर चर्चा की। जिसमें विधायक द्वारा अपनी बातें रखी गई। धरना स्थल पर विधायक रामपाल सिंह के साथ कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष विनोद ताम्रकार, नरेन्द्र सिंह चतुर्वेदी, कांग्रेस नेता शेख रब्बानी, नागेन्द्र सिंह वर्मा, कोदूलाल सोनी, चन्द्रभूषण मिश्रा, दीनदयाल कोल के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

पूरा नहीं हुआ अतिरिक्त कक्ष का निर्माण
शहडोल ञ्च पत्रिका. गोहपारू जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पटोरी के प्राथमिक शासकीय विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण 8 वर्षों बाद भी पूरा नहीं हुआ है। जो कभी भी अपने गुणवत्ताहीन निर्माण के कारण गिर सकता है। तत संबंध में सूत्र बताते हैं कि ग्राम पंचायत पदाधिकारियों ने लगभग 80 हजार रूपये का कार्य किया और शेष राशि तत्कालीन उपयंत्री अभिनव श्रीवास्तव ने डीपीसी मदन त्रिपाठी के संयुक्त हस्ताक्षर से आहरण पत्र जारी किया जाकर पूर्व सरपंच एवं सचिव के साथ मिल कर बंदरबाट कर लिया, और इसी कारण निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। इसी तरह ग्राम पंचायत पटोरी के अन्य कार्य अधूरे पड़े है।

भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
शहडोल. समदायिनी कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत बुढार के विभिन्न वार्डो में भारतीय जनता पार्टी के वार्ड प्रभारियों ने दस्तक देकर शासन की संचालित जनकल्याणकारी योजना से लोगो को अवगत कराया। भाजपा जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी काशी प्रसाद शर्मा तथा कार्यकारी अध्यक्ष गोरे लाल समदायिनी कार्यक्रम वार्ड प्रभारियों के साथ रविवार को बुढ़ार नगर के वार्ड क्रं तीन , नौ, दस, ग्यारह तथा वार्ड बारह में दस्तक देकर प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की संचालित जनकल्याणकारी योजना के संदर्भ म वार्डवासियो को विस्तार से अवगत कराकर जन कल्याणकारी योजना का अधिकाधिक लाभ अर्जित करने उन्हे प्रेरित किया। इस मौके पर नगरपरिषद उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र ताम्रकार प्रतीत गुप्ता , विजय कुमार ताम्रकार अभिषेक गुप्ता , अर्जुन सोनी, मंगल प्रसाद सराफ, भूपेन्द्र कुमार, गोरेलाल गुप्ता शामिल रहे।