
शिक्षक ने की छात्रा के साथ शर्मनाक हरकत
अनुपपुर- शिक्षक और स्टुडेंट की गरिमा को एक शिक्षक ने फिर से तार-तार कर दिया है । दरअसल राजेंन्द्र ग्राम थाना क्षेत्र के डेबरा गांव की एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है की उसके साथ छेड़छाड़ किया गया है। शिकायत दर्ज कराने परिजनों के साथ पहुंची लड़की ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की हाई स्कूल के शिक्षक ने झाड़ू लगाने के बहाने उनके साथ छेड़छाड़ की है। छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक का नाम विष्णुकांत शर्मा है, जिनकी उम्र 42 साल है। शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक पर मामला दर्ज कर लिया गया है। और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। घटना की शिकायत लड़की ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर कल ही थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद एसपी ने संज्ञान लेते हुए तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। जिसके बाद आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।
--------------------------
कुएं में गिरने से मासूम की मौत
शहडोल - जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विनईका गांव में कुएं में गिरने से एक मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरती पनिका खेलते - खेलते कुएं के नजदीक पहुंच गई थी। इसी दौरान कुएं में जा गिरी। परिजन काफी समय तक इधर उधर तलाशते रहे लेकिन मासूम नहीं देखी तो कुएं में देखा। जहां कुछ घंटे बाद उतराती हुई लाश मिली। पुलिस ने मर्ग
कायम करते हुए जांच शुरु कर दी है।
---------------------------
5 घंटे लेट आई गोंदिया ट्रेन
शहडोल - उत्तर भारत में कोहरा और ठंड के कारण ट्रेनें लेट आ रहीं हैं। गुरूवार को 9.15 पर आने वाली गोंदिया एक्सप्रेस दोपहर 2.30 बजे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा हबीबगंज एक्सप्रेस और हरिद्वार पुरी उत्कल एक्सप्रेस भी 5-5 घंटे लेट हुई। इंदौर बिलासपर ट्रेन भी 12 बजे की जगह दोपहर 2 बजे पहुंची। इंदौर बिलासपर ट्रेन भी 12 बजे की जगह दोपहर 2 बजे पहुंची।