
Be careful day-to-day attacks in the city
सावधान रहिए, दिन दहाड़े शहर में वारदात
शहडोल- शहर में चोर दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। पहला मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी का है। यहां पर चोरों ने दिनदहाड़े आधा घंटे के भीतर ताला तोड़कर घर के भीतर से सामान पार कर दिया। मामले की शिकायत पीडि़त रवि सेन ने पुलिस के समक्ष दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि रेलवे में पदस्थ लोको पायलेट ड्यूटी में गए हुए थे और घर की रखवाली के लिए एक युवक मौजूद था। बच्चो को छोडऩे के लिए युवक ताला लगाकर बाहर गया तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने आधा घंटे के भीतर ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया है। युवक जब वापस घर लौटा तो सारा सामान बिखरा मिला। घटना की जानकारी पीडि़त ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पतासाजी शुरू कर दी है।
ताला तोड़कर चोरी
रेलवे कॉलोनी में चोरी की वारदात में सुराग हाथ नहीं लगा था कि बदमाशों ने शास्त्री नगर में एक घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने कई सामान पार कर दिया है। बताया गया कि चोरों ने के जैन के घर में रहने वाले किराएदार के घर में ताला तोड़कर चोरी की है। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर डॉयल १०० पहुंचकर पड़ताल की लेकिन मंगलवार की रात दस बजे तक कायमी नहीं हुई है।
--------------------------------------------
पाइप लाइन टूटने से पेयजल संकट
अमलाई - बकहो क्षेत्र के संाई मंदिर के सामने मेन रोड पर नल जल की पाइप लाइन टूट जाने से तीन दिनों से लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। नल -जल सप्लाई बाधित होने से आधा दर्जन वार्डो में पानी नही जा रहा है। संतोष तिवारी ने बताया कि सप्लाई की वाल टूटने से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। बताया गया है कि कभी पम्प बिगड़ जाने तो कभी मोटर जल जाने की यहां शिकायते आम हो गई है। जिसका खामियाजा आम जनता को भोगना पड़ रहा है।
Published on:
20 Dec 2017 06:02 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
