शहडोल

शहर में पार्किंग नहीं बाजार में घुसते हे हैवी वाहन, खाली जगह में बना दिया अघोषित ट्रांसपोर्ट नगर

सब्जी मंडी मे बड़े वाहनों का प्रवेश

2 min read
Feb 17, 2025



शहडोल. नगरपालिका द्वारा अभी तक शहर मे पार्किंग के लिए उचित स्थान नहीं बनाया गया है जिसके कारण आये दिन शहर में जाम की स्थिति निर्मित होती है। नपा के द्वारा अघोषित ट्रांसपोर्ट नगर बने स्थान पर हैवी माल वाहक खड़े होते है वहीं नागरिक की सुविधा के लिये मार्केट के किसी भी स्थान पर पार्किंग घोषित न करने से बाजार में आने वाले वाहनों का जमावड़ा सडक़ के किनारे लगा रहता है जिससे आये दिन विवाद की स्थिति निर्मित होती है।
सब्जी मंडी मे बड़े वाहनों का प्रवेश
सब्जी मंडी में चार पहिया व हैवी वाहन के जाने से अक्सर जाम की स्थिति बनती है। सब्जी मंडी में 20 फिट की सडक़ होने के बावजूद भी अतिक्रमण की चपेट में मंडी सब्जी मंडी है। दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान सडक़ तक सजाये हुए है। शाम होते ही फुटपाथी सब्जी विक्रता सडक़ पर अपनी दुकान लगा लेते है वहीं चार पहिया व हैवी वाहन के घुसने से जाम की स्थिति बन जाती है जिससे आमजनों को निकलने परेशानियों का सामना करना पड़ता है नपा द्वारा पार्किं ग स्थल न बनाने से शहर के मुख्य स्थानों पर जाम लगता है।
सिंधी मार्के ट की सकरी हो गई सडक़
पुराना गांधी चौक के सिंधी मार्केट पर दुकानदार द्वारा सडक़ तक दुकान फै ला लिया जाता है। दुकान पर आये ग्राहकों की गाड़ी दुकान के सामने खड़े होने से सडक़ पूरी तरह जाम हो जाता इस सडक़ से छोटे वाहनों को निकलना भी मुश्किल होता है। नपा द्वारा अतिक्रमण पर कार्यवाही न करने से दुकानदारों का दायरा बढ़ता जा रहा है जिसके कारण आम नागरिकों का मार्केट आने जाने में दिक्कत होती है।
नगरपालिका की दलील
नगरपालिका के जिम्मेदारों ने पार्किंग को लेकर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है जिसके कारण मार्केट में आने जाने वालों को पार्किंग को लेकर हर वक्त समस्या का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका के जिम्मेदारों का कहना है कि जिला प्रशासन साथ दे तो मोहनराम मंदिर के पास पार्किंग स्थल बनाया जा सकता है।

Published on:
17 Feb 2025 12:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर