शहडोल

पुलिस लाइन में हुआ बलवा, घंटो मची रही अफरा-तफरी, पुलिसकर्मियों ने पाया नियंत्रण

त्योहार के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने मॉक ड्रिल का आयोजन

less than 1 minute read
Oct 03, 2024

त्योहार के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने मॉक ड्रिल का आयोजन
शहडोल. आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पहले से ही सतर्कता बरत रही है। आकस्मिक परिस्थितियों, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देश पर बुधवार को पुलिस लाइन में बलवा नियंत्रण का मॉक ड्रिल अभ्यास किया गया।पुलिस लाइन में आयोजित इस मॉकड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों को विस्तारपूर्वक दंगा नियंत्रण के तरीकों के बारे में बताया गया। साथ ही समझाया गया कि बलवाइयों से निपटने के लिए किस प्रकार पुलिस फोर्स को तैनात और संचालित किया जाता है। इस अभ्यास के दौरान पुलिस कर्मियों की दो टीमें बनाई गई थी। इसमें बलवाई एवं बलवा नियंत्रण दस्ता की भूमिका का निर्वहन किया गया। समस्त पुलिस स्टाफ को संपूर्ण बलवा सामग्री हेलमेट, बॉडी गार्ड, एलबो गार्ड, केन, शील्ड, शस्त्र संचालन एवं टियर गैस के उपयोग का भी अभ्यास कराया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान ने मॉक ड्रिल के महत्व और विभिन्न दंगा नियंत्रण तकनीकों के बारे में जानकारी दी।

Published on:
03 Oct 2024 12:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर