शहडोल

इस बार नए कलेवर में दिखेगा मतदान कम्पार्टमेंट

बेफिक्र होकर मतदाता कर सकेगा मतदान

2 min read
Sep 13, 2018
This time, the new compound will look at the polling compartment.

शहडोल. आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में मतदाता कम्पार्टमेन्ट नए कलेवर में दिखेगा। पहले मतदाता बूथ को मोटे गत्ते से कवर किया जाता था, लेकिन इस बार बेहतर डिजाइन का मतदाता कंपार्टमेन्ट फोल्डर बनाया गया है। जिसे खोलने पर वह तीन तरफ से पूरा पैक रहेगा और उसकी हाइट भी ज्यादा रहेगी, क्योंकि इस बार बूथ में बैलेट मशीन के साथ वीवीपैट मशीन भी रहेगी। कम्पार्टमेन्ट का कलेक्ट्रेट परिसर में प्रोग्रामर रामजी मिश्रा, सहायक अध्यापक परवेज अहमद और हरिलाल राठौर द्वारा डेमो दिखाया जा रहा है, ताकि मतदाता मतदान के समय भ्रमित न हो और बेफिक्र होकर मतदान कर सके । इसका उपयोग जिले के सभी 958 मतदान केन्द्रों में किया जाएगा।
संभावित मतगणना स्थलों का किया गया निरीक्षण
विधानसभा निर्वाचन 2018 की मतगतणना हेतु संभावित मतगणना स्थलों इंदिरा गांधी गृह विज्ञान महाविद्यालय तथा शासकीय पॉलीटेक्निक शहडोल का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक कुमार सौरव, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक ओहरी द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार, संयुक्त कलेक्टर सुरेश अग्रवाल, एसडीएम सोहागपुर रमेश सिंह, निर्वाचन पर्यवेक्षक अहिरवार, संजय खरे, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग, उपयंत्री चतुर्वेदी भी साथ रहे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र हेतु मतदान दल की रवानगी के दौरान निर्वाचन सामग्री के वितरण, परिवहन हेतु पार्किंग व्यवस्था तथा मतदान पश्चात निर्वाचन सामग्री संकलन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष तथा मतगणना के दौरान मतगणना कर्मियों तथा अभ्यर्थियों के एजेण्टों के जाने की व्यवस्था, मीडिया कक्ष, कंट्रोल रूम, उद्घोषणा कक्ष, रिर्टनिंग ऑफीसर कक्ष, प्रेक्षक कक्ष आदि के चयन के संबंध में चर्चा की गईं।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुमार सौरव, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक ओहरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार, संयुक्त कलेक्टर सुरेश अग्रवाल, एसडीएम सोहागपुर रमेश सिंह, निर्वाचन पर्यवेक्षक अहिरवार, संजय खरे, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग, उपयंत्री चतुर्वेदी भी साथ रहे।

ये भी पढ़ें

आधार अपडेट कराना है या नया बनवाना है तो जरूर पढ़ें ये खबर
Published on:
13 Sept 2018 07:49 pm
Also Read
View All