शहडोल

आखिर कब रुकेगा वन्य प्राणियों के मौत का सिलसिला, फिर एक बाघ की मौत

पढि़ए पूरी खबर...
2 min read
• •
Updated: 31 Mar 2018, 2:58 PM IST
Tiger death zone, one more tiger death

शहडोल- संभाग में वन्य प्राणियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहडोल संभाग में पिछले कुछ महीनों में बैक टू बैक वन्य प्राणियों की मौत हुई है। और फिर से एक और बाघ की मौत हो गई। जो एक बार फिर से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

फिर हुई बाघ की मौत
उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बार फिर से बाघ की मौत हो गई है। ये घटना धमोखर रेंज की है। जहां बाघ की मौत हुई है। पूर्व विधायक नागेंन्द्र सिंह के फार्म हाउस के पास बाघ का शव मिला है। जिस बाघ की मौत हुई है उसे लगभग दो साल का बताया जा रहा है। इतना ही नहीं बाघ के शव की सूचना मिलते ही पार्क प्रबंधन मौके पर पहुंच गया। और तुरंत ही जांच शुरू कर दी गई है। एक और बाघ की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्योंकि अगर ऐसे ही बाघों की मौत होती रही, उस पर लगाम नहीं लगा, तो संभाग से बाघों का अस्तित्व खत्म होने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

नहीं रुक रहा वन्य प्राणियों के मौत का सिलसिला
कभी बाघ की मौत की खबर, तो कभी तेंदुए के मौत की खबर, संभाग में वन्य प्राणियों के मौत का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक तरह से देखा जाए तो अब तो वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं कि आखिर वन्य प्राणियों के मौत का सिलसिला थम क्यों नहीं रहा। अभी ज्यादा समय नहीं हुआ, कुछ महीने ही हुए हैं, जब बैक टू बैक वन्य प्राणियों की मौत शहडोल संभाग में हो रही थी। किसी का शिकार हो रहा था, तो किसी की मौत करंट के चपेट में आने से हो रही थी। कभी शावक मारे जा रहे थे, तो कभी बाघ और बाघिन, इतना ही नहीं इस दौरान तेंदुओं की भी मौत हुई।

जांच जारी है
उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर रेंज में हुई बाघ की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अभी वन विभाग कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। जांच तेजी के साथ चल रहा है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ पता लग पाएगा कि बाघ की मौत आखिर कैसे हुई। और शव कितना पुराना है।

Published on: