16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तपती धरती में बिना चप्पल पहुंचे निशक्त

आयोजन स्थल पर निशक्तों को नहीं थीं व्यवस्थाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 30 Mar 2018, 10:08 PM IST

Soothing in the earth without the help of slippers

शहडोल। मुख्यमंत्री के बैगा सम्मेलन में शामिल होने आसपास जिलों के ग्रामीण अंचलों में निवासरत समाज के लोगों को भी लाया गया। स्वयं मुख्यमंत्री ने भी कहा कि लालपुर के इस कार्यक्रम में मै और मेरी पत्नि आपके मेहमान नहीं है। अपितु इस आयोजन में मैने आप सबको को बुलाया है तो स्वागत की मालाएं आपकों भेंट करता हूं। लेकिन हेलीकाप्टर से उतरकर सीधे मंच पर पहुंचने वाले सीएम क्या जाने की इस आयोजन में कहां किस गांव से कौन किस परेशानियां झेलकर पहुंचा है। कार्यक्रम में डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल जिलो के ग्रामीण अंचलो में निवासरत राष्ट्रिय मानव दर्जा प्राप्त बैगा समुदाय के हजारों लोग लालपुर पहुंचे। प्रशासन द्वारा सैकड़ो बसो से उन्हें लाया गया। लेकिन उन्हें कार्यक्रम स्थल से २ किमी दूर बाहर छोड़ दिया गया। इन आदिवासियों में कुछ निशक्त भी थे, जिनके पैरों में चप्पल तक नहीं थी। ३६ डिग्री के तापमान और गर्म रेतीले रास्ते पर निशक्त पैदल कार्यक्रम स्थल तक जाते दिखे। उमरिया जिले कोयलारी गांव निवासी ६० वर्षीय बिहारी बैगा ने बताया १८ वर्ष पहले उनके कमर के नीचे का हिस्सा बीमारी से ग्रस्त हो गया और वह विकलांग हो गए। अभी तक विकलांगता सर्टीफिकेट तक नहीं बना और पेंशन तक नहीं मिलती। गांव में अधिकारी आए और कहा मुख्यमंत्री आ रहे हैं आपकों चलना है। बसों का इंतजाम था तो यहां तक आ गया, लेकिन अब कोई साथ नहीं है। तेज धूप में ऐसे ही बीच-बीच में आराम कर कार्यक्रम स्थल तक जा रहा हूं।
....................................................................................
बैगाओं के रहन-सहन की किताबें भी बेची गईं
शहडोल। कार्यक्रम स्थल के बाहर बैगाओं के रहन-सहन और जीवन शैली पर लिखी गई किताबों को बेचने आदिवासी युवक ने स्टॉल भी लगाई। मंडला जिले के घुघरी निवास रविप्रसाद मरावी ने बताया कि घुघरी के कन्ड्रा गांव निवासी बहादुर सिंह सकडिय़ा ने ग्रामीण अंचलों में निवासरत बैगाओं के जीवन और उनके रहन-सहन में किताब लिखी है। इस किताब में बैगाओं के खान-पान, जंगल से उनकी जरुरतें और जीवन में गीत संगीत जैसी आवश्यक जानकारियां किताब मे हैं।