शहडोल

युवक जंगल में खोज रहा था मवेशी अचानक मौत ने मारा झपट्टा फिर ऐसे बची जान

जंगल में जानवर हो रहे हिंसक, पहुंच रहा बस्ती के पास तक

2 min read
Sep 19, 2018
युवक जंगल में खोज रहा था मवेशी अचानक मौत ने मारा झपट्टा फिर ऐसे बची जान

शहडोल. जंगल के किनारे रह रहे लोगों पर कब मौत टूट पड़े किसी को अंदाजा नहीं है। जंगली जानवर हिंसक हो रहे हैं और वे आदमी पर हमला करने में भी नहीं चूक रहे हैं। हाल ही में कुछ ऐसी घटनाएं हुईं हैं, जिसमें कई लोगों की जान चली गई तो कई मौत के मुंह से वापस आए हैं। अनूपपुर जिले में भालुओं ने कई की जान ली है कई को घायल किया है। इसी तरह शहडोल-उमरिया में बाघों के हमले हाल ही में सामने आए हैं। मंगलवार को भी इसी तरह की एक घटना हुई, जिसमें बाघिन ने युवक पर अचानक हमला कर दिया। यह युवक अपने मवेशी खोजने जंगल गया था, लेकिन एक व्यक्ति की सजगता से युवक की जान बच गई।
शहर से सटे घुनघुटी के पहाडिय़ा गांव में मवेशी को ढूंढने गए एक ग्रामीण पर बाघिन ने हमला कर दिया। घटना मंगलवार की सुबह की बताई जा रही है। घायल ग्रामीण को अचेत अवस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां पर अब युवक की हालत सामान्य बताई जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पहाडिय़ा गांव निवासी राजेश बैगा के मवेशी गुम हो
गए थे। राजेश मंगलवार की सुबह मवेशियों को ढूंढने के लिए जंगल गया थाबाघिन ने युवक राजेश पर हमला कर दिया। युवक के चीखने चिल्लाने पर आसपास मौजूद बीटगार्ड मुकेश बैगा भी पहुंच गया। अन्य ग्रामीणों के साथ तेज आवाज करते हुए बाघिन को भगाने का प्रयास किया। बाघिन कुछ समय बाद युवक को छोड़कर भाग निकली।
कई दिनों से मूवमेंट
एसडीओ राहुल मिश्रा के अनुसार, पिछले काफी दिनों से बाघिन का मूवमेंट था। बाघिन को शावकों के साथ ग्रामीण और वन अमले ने भी देखा था। वन विभाग के अधिकारियों ने जंगल की ओर न जाने के लिए अलर्ट भी किया था।
तेंदुए ने बछड़े का किया शिकार
संभागीय मुख्यालय से 10 किलो मीटर दूर दियापीपर के पास रोहनिया गांव में तेंदुए ने सोमवार को एक गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया। बताया गया है कि सुरेश प्रसाद यादव के मवेशी जंगल चरने गए हुए थे। उसी समय तेंदुए ने बछड़े पर हमला कर दिया। घटना की वन विभाग को सूचना दे दी गई है।

ये भी पढ़ें

अपना पाप छिपाने के लिए नवजात के साथ की ये हरकत
Published on:
19 Sept 2018 11:42 am
Also Read
View All