
अपना पाप छिपाने के लिए नवजात के साथ की ये हरकत
शहडोल. अपना पाप छिपाने के लिए कुछ लोग पिशाच की हद तक नीचे गिर जाते हैं। उनकी हरकतों की वजह से मानवता शर्मशार होती है। ऐसी ही एक घटना सोमवार को शहडोल के पांडवनगर क्षेत्र में हुई। किसी ने अपना पाप छिपाने के लिए एक अस्पताल के सामने जिंदा शिशु को कूड़े में फेंक दिया। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना और वहां के हालात देखे उसकी आंखों में आंसू आ गए।
शहर के पांडवनगर मार्ग में मूंदडा अस्पताल के नजदीक कचरे के ढेर में एक नवजात शिशु का शव मिला है। अज्ञात लोगों ने जीवित अवस्था में नवजात को फेंक दिया था। जिसे सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। नवजात के शव को श्वानों ने पूरी तरह क्षत - विक्षत कर दिया था। टीआई रावेन्द्र द्विवेदी के अनुसार, सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने नवजात के शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि शव प्री मैच्योर नवजात का है। डॉक्टरों के अनुसार लगभग पांच से छह माह का नवजात है। जिसे समय के पहले ही प्रसव करा दिया गया था। प्रसव के बाद अज्ञात लोगों ने शव को पांडवनगर में ही फेंक दिया था। कचरे के ढेर से श्वानों ने खींचकर सड़क तक ला दिया था और शव को पूरी तरह क्षत विक्षत करते हुए खा लिया था। नवजात का सिर्फ सिर और पेट का हिस्सा बचा था। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 318, 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जिंदा फेंका था शिशु
पीएम रिपोर्ट में कई झकझोर देने वाली बात सामने आई है। पीएम रिपोर्ट के अनुसार, नवजात को जिंदा अवस्था में फेंका गया था। काफी समय तक जिंदा रहने के बाद नवजात की मौत हुई है।
नर्सिंग होम्स को पत्र
टीआई रावेन्द्र द्विवेदी ने शहर के नर्सिंग होम्स सहित निजी अस्पतालों को पत्र लिखा है। पत्र लिखकर जानकारी मांगी है कि अस्पताल में इस तरह का प्रसव किया गया है या नहीं। इसके अलावा जानकारी छिपाने पर कार्रवाई की भी बात लिखी है। हालांकि अभी तक पुलिस को सुराग नहीं मिले हैं कि किसने नवजात को फेंका है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे कुछ सुराग हाथ लग सकते हैं।
Published on:
18 Sept 2018 09:15 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
