
सर्प जोड़े की प्रणय लीला
शहडोल- डिंडोरी जिले के बजाग नगर मेंं अचानक ही भारी भीड़ इकट्ठा हो जाती है और ये भीड़ कुछ समय नहीं बल्कि घंटों एक ही स्थान पर खड़ी रहती है, और बड़ी ही एकाग्रता से उस अद्भुत नजारे को देखते रहती है। पब्लिक उस अद्भुत नजारे को देखते हुए हैरान होते रहती है।
दरअसल डिंडोरी जिले के बजाग नगर के सुनसान स्थान में स्थित पुलिया के पास उस वक्त लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, जब दो विशालकाय सर्पों का जोड़ा अठखेलियां कर रहा था, सात से आठ फीट की लंबाई वाले इन सांपों के जोड़ों को लोग घंटों एक ही स्थान पर खड़े होकर एकाग्रता से देखते रहे, नगर के आवास मोहल्ला के नजदीक बजरंगी नाले के पास बेशरम की झाडिय़ों के नजदीक खुले मैदान में अचानक वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर मस्ती में चूर नर और मादा सर्प के इस जोड़े पर पड़ी, उस व्यक्ति ने इसकी जानकारी आस-पास के लोगों को दी और यह खबर मिलते ही यह आग की तरह फैल गई।
फिर क्या था इन दो सर्पों के जोड़ों को देखने लोंगो की भीड़ जमा होने लगी। बड़ी संख्या में महिला पुरूष एवं बच्चे दूर से ही सर्पों को देखते रहे। लोगों के अचरज का ठिकाना तब नही रहा जब दोनों ही सर्प पूंछ के बल खड़े हो जाते थे। इस अद्भुत नजारे को देखकर हर कोई हैरान था, पास जाने की किसी की हिम्मत भी नहीं हो रही थी, जो भी देख रहा था दूर से ही देख रहा था।
वहां के कुछ जानकारों के मुताबिक यह नर और मादा सर्पों का प्रणय काल है तथा जोड़ों के नजदीक जाने की कोशिश भी खतरनाक साबित हो सकती है। एसी मान्यता भी है कि नाग-नागिन की प्रणय लीला के दर्शन सौभाग्यशालियों को ही मिलते हंै। ऐसा अद्भुत नजारा हर किसी को देखने को नहीं मिलता, बताया गया है कि दोनो ही सर्प में से एक असढिया तथा दूसरा काला सर्प प्रजाति के हैं।