एक मई से फ्री समर कैंप
सेल्फ डिफेंस की दिशा में बच्चों को जोडऩे के लिए एक मई से फ्री समर कैंप का आयोजन जिला बॉक्सिंग एवंं वुशु एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। यहां पर बालक और बालिकाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां पर बच्चों को आत्मरक्षा के साथ जूडो बाक्सिंग और ताइक्वोंडो खेल के बारे में भी बताया जाएगा। कैंप का आयोजन गांधी स्टेडियम, महिला समिति स्कूल, ज्ञानोदय स्कूल और भारत माता स्कूल में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।