शहडोल

जब निरीक्षण में पहुंचे डायरेक्टर पर्सनल

इस अस्पताल का किया निरीक्षण

2 min read
Dec 02, 2017
When the director arrived at the inspection

धनपुरी- डायरेक्टर पसर्नल आरएस झा ने एसईसीएल सोहागपुर एरिया के केन्द्रीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उनके साथ में बिलासपुर मुख्यालय से मुख्य चिकित्सा अधिकारी मिनाक्षी देव, एसईसीएल जेसीसी सदस्य एचएमएस के नाथूलाल पाण्डेंय, एटक के हरिद्वार सिंह, बीएमएस से अवधराज सिंह, एरिया जेसीसी से महेन्द्र पाल सिंह, ओंकार द्विवेदी, संग्राम सिंह, रामसिंह, शिवनारायण मिश्रा, केके शर्मा, दिलीप चौधरी मौजूद रहे।

केन्द्रीय चिकित्सालय निरीक्षण में पहुंचे डायरेक्टर पर्सनल एवं जेसीसी सदस्यों ने विस्तार से अस्पताल की समस्या को समझा और चर्चा की। इस अवसर पर मरीजों को फल वितरण भी किया गया।
केन्द्रीय चिकित्सालय के निरीक्षण में पहुंचे डायरेक्टर पर्सनल डां आरएसझा ने सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई और सुधार लाने का निर्देश अधिकारियो को दिया । उन्होने कहा कि हास्पिटल में नियमित सफाई का इंतजाम जरुरी है। जिससे मरीजों को परेशानी न हो।

डायरेक्टर पर्सनल से एरिया जेसीसी के सदस्यो के द्वारा डाक्टरो सहित स्टाफ की कमी के संबंध में चर्चा की। इस पर श्री झा ने कहा कि इस समस्या से वह अवगत है। इसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में भी यहां पर खाली पड़े पदो पर डाक्टरो की पदस्थापना की गई थी । मुख्यालय की ओर से यह प्रयास किया जाता है कि जितनी बेहतर व्यवस्था हो सके, उसे उतना बेहतर बनाया जाए। डायरेक्टर पर्सनल ने केन्द्रीय चिकित्सालय में दवाईयों की कमी को दूर करने का भरोसा दिया। विगत तीन माह से केन्द्रीय चिकित्सालय में दवाईयां नही आ रही है। जिससे मरीजो को बाहर से दवा लेनी पड़ रही है । इस बात को एरिया श्रमिक नेताओ ने डायरेक्टर पसर्नल श्री झा के समक्ष रखी । उन्होने कहा कि जीएसटी के कारण यह समस्या आ रही है। जल्द ही इस समस्या को दूर कर दिया जायेगा।
-------------------------

एसईसीएल में मनाया गया कोल महोत्सव
धनपुरी- सार्वजनिक उपक्रम साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों में 15 अक्टूबर से मनाए जा रहे कोल महोत्सव का गुरुवार को समापन हुआ। कोल महोत्सव कोयला उद्योग के समसामयिक इतिहास में यह एक नई पहल थी। इस महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार के आयोजन एवं कार्यक्रम आयोजित किए गए । कोल महोत्सव की थीम-Óमेरी कम्पनी-मेरा गौरवÓ रखा गया था। 45 दिनों के इस आयोजन में विविध कार्यक्रम जैसे मोटिवेशन टॉक, एसईसीएल के कर्मचारियों एवं परिजनों के लिए भाषण, क्विज एवं ड्रांईंग प्रतियोगिताएॅं आदि आयोजित किए गए। एक विशेष आकर्षण में 25 नवम्बर को एसईसीएल मुख्यालय में पारम्परिक परिधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारी-कर्मचारी पारम्परिक भारतीय परिधान में कार्यालय पहुॅंचे।कोल महोत्सव के दौरान सम्पन्न विविध आयोजनों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उत्साहजनक भागीदारी रही।

ये भी पढ़ें

इसलिए है यहां खेलों का ऐसा हाल, दफ्तर के चक्कर काट रहे नेशनल खिलाड़ी

Published on:
02 Dec 2017 05:53 pm
Also Read
View All