शाहजहांपुर

वाराणसी पुल हादसे के बाद यहां भी मौत को दावत दे रहे दो ओवरब्रिज

एक साल पहले यहीं स्लेब गिरने से हुये हादसे में पांच लोग घायल हो गए थे और एक महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी।
2 min read
Varanasi Flyover Collapse

शाहजहांपुर। बनारस में हुए पुल हादसे के बाद शाहजहांपुर में भी जिला प्रशासन और फोरलेन बनाने वाली निर्माण कंपनी एरा किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। यहां बन रहे दो ओवर ब्रिज लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। निर्माणाधीन दो ब्रिजों के नीचे रुकने और निकलने वाली सवारियों के लिए सबसे बड़ा खतरा बने हुए हैं। जहां एक ब्रिज के नीचे एक साल पहले स्लेब गिरने से हुये हादसे में पांच लोग घायल हो गए थे वहीं एक महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी सभी लोग धूप से बचने के लिये ओवर ब्रिज के नीचे सवारी का इन्तजार कर रहे थे। इसके बावजूद निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के नीचे से लगातार वाहनों को गुजारा जा रहा है। इतना ही नहीं पुल के नीचे लोग धूप से बचने के लिए बैठे रहते हैं। हालांकि निर्माणाधीन पुल के लिए लोगों को सतर्क करने के लिए बैरिकेटिंग और तमाम एहतियात बरतनी चाहिए थे लेकिन निर्माणाधीन कम्पनी आम लोगों की जिन्दगी से खिलवाड़ कर रही है।

लापरवाह जिला प्रशासन और निर्माण कम्पनी

आपको बता दें कि एनएच 24 पर फोर लेन का काम चल रहा है जिसका निर्माण एरा कंपनी करा रही है। शाहजहांपुर सिटी से सटे दो ओवर ब्रिज बरेली मोड़ बाईपास और हरदोई बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा है जहां दो साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद ब्रिज दोनों अधूरे पड़े हैं। ऐसी हालत में दोनों ब्रिज के नीचे से वाहनों को गुजारा जा रहा है जिसके चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल जिला प्रशासन और निर्माण एजेंसी की लापरवाही के चलते ऐसा लग रहा है जैसे प्रशासन यहां भी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। फिलहाल जिला प्रशासन अब ऐतिहात बरतने के लिए निमार्ण कम्पनी से सम्पर्क कर रहा है। यहां सभी नियम-कायदों को दरकिनार करते हुए लोगों की जिंदगी को खतरे में डाला जा रहा है।

यहां पहले भी हो चुका है हादसा

एक साल पहले सवारी इन्तजार में बैठे छह लोगों पर रेलिंग की स्लेब गिर गई थी जिसके चलते एक महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे जिसमें लपवाह ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद भी जिला प्रसाशन और निर्माण कम्पनी जिन्दगियों से खिलवाड़ कर रही है।

जिला प्रशासन ने खड़े किये हाथ

वहीं इस मामले में जब अपर जिला अधिकारी सर्वेश दीक्षित से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एरा कंपनी निर्माण कार्य करा रही है एहतिययात के तौर पर एरा कम्पनी से बात की जाएगी। जिससे किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Published on:
17 May 2018 10:35 pm
Also Read
View All
वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा