शाहजहांपुर

बीजेपी में शामिल होते ही कुंवर जयेश प्रसाद और उनकी पत्नी पर बड़ी कार्रवाई

पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने भाजपा में शामिल होते ही कानून तोड़ना शुरू कर दिया है।

2 min read

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर से सपा से पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने भाजपा में शामिल होते ही कानून तोड़ना शुरू कर दिया है। भाजपा ज्वाइन करते ही उन पर सत्ता की हनक का असर साफ नजर आया। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने शहर में बिना अनुमति के बड़ी रैली निकाली जिसमें कई हिस्ट्रीशीटर बदमाश भी रैली में नजर आये। फिलहाल जिला प्रशासन ने भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद और उनकी पत्नी नीलिमा प्रसाद के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज करने का आदेश दे दिया है।

रैली का ये नजारा शहर में उस वक्त का है जब जिले में भर में चुनाव आचार संहिता लागू है साथ ही धारा 144 भी लागू है। ये रैली भाजपा में शामिल होने वाले सपा से पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद की है। भाजपा में शामिल होने के बाद ये उनका एक शक्ति प्रदर्शन था। इस रैली में शहर के कई हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हुए। भाजपा में शमिल होने के बाद पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद अपनी पत्नी नीलिमा प्रसाद के साथ आज शाहजहांपुर पहुंचे। जहां उनके समर्थकों ने पहले सड़क जाम कर शक्ति प्रर्दशन किया। उनके बाद जयेश के काफिले के साथ बाइक रैली निकाली गई। हालांकि जयेश प्रसाद ने जिला प्रशासन से रैली की कोई अनुमति नहीं ली थी क्योंकि अब वो सत्ता से जुड़े नेता बन गये हैं लेकिन उनका शक्ति प्रदर्शन यहां जरूर देखने को मिला।

आपको बता दें कि जयेश प्रसाद पूर्व केन्द्रीय मन्त्री जितिन प्रसाद के चचेरे भाई और सपा से पूर्व एमएलसी हैं। उनकी पत्नी नीलिमा प्रसाद ने भी भाजपा ज्वाइन की है और वो नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए उनकी उम्मीदवारी लगभग तय है। रैली निकालने पर पहले तो जिला प्रशासन चुप्पी साधे रहा लेकिन बाद में मीडिया के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन ने शाम को कार्रवाई की। बिना अनुमति के जुलूस और बाइक रैली निकाले पर जिला प्रशासन ने भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व एमएलसी और उनके समर्थकों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें

Jaisalmer- लाठियां लेकर रामदेवरा पहुचें यह श्रद्धालु और फिर किया यह काम
Published on:
03 Nov 2017 09:51 pm
Also Read
View All