शाहजहांपुर

फिल्मी हीरो को रियल लाइफ में हीरोगीरी दिखाना पड़ा महंगा, पुलिस ने जबरन हवालात में डाला

सी ग्रेड फिल्मों में काम करने वाले वकार खान ई रिक्शा संचालकों के हिमायती बनकर डीएम कार्यालय के सामने धरना देने गए थे।
less than 1 minute read
UP Police
UP Police

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में सी ग्रेड फिल्मों में बतौर हीरों काम करने वाले फिल्मी कलाकार वकार खांन को नेतागीरी भारी पड़ गई। ई रिक्शा चालकों के हिमायती बनकर वे डीएम कार्यालय के सामने पहुंचे और धरना देने लगे । इस बीच उन्होंने प्रशासन को धमकाने की भी कोशिश की। लिहाजा पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और वकार खान को बल का प्रयोग करके हवालात में डाल दिया और उनकी पिटाई भी की। हालांकि बाद में उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

ये था मामला
दरअसल डग्गामार वाहनों और ई रिक्शा संचालकों की लापरवाही के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। इन हादसों को रोकने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग सक्रिय हो गया है । इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने अभियान चला रखा है और इन पर लगातार कार्रवाई कर रहा हैै। इस बीच फिल्मी कलाकार वकार खान को रियल लाइफ हीरो बनने का शौक चढ़ा और वे ई रिक्शा चालकों पर कार्रवाई के विरोध में नेतागीरी करते हुए प्रशासन के सामने आ गए और जिला प्रशासन को धमकी तक दे डाली।

नेता बन हंगामा करने पहुंचे डीएम के कार्यालय
नेतागीरी करते हुए वकार खान तमाम ई रिक्शा चालकों के साथ डीएम कार्यालय पहुंच गए और उन्होने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने पहले तो उन लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की बात समझने के बजाय वकार खांन ने प्रशासन को आत्मदाह करने की धमकी दे डाली। इस पर पुलिस हरकत में आ गयी और धरना कर रहे फिल्मी कलाकार को पुलिस ने बल इस्तेमाल करके पुलिस की गाड़ी में डाल लिया और हवालात मे ले जाकर उसे बन्द कर दिया। अपने नेता जी का हाल देखकर सभी ई रिक्शा चालक मौके से खिसक लिए। नेता जी की थाने में जमकर खातिरदारी के बाद मेडिकल कराकर निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

Published on:
08 May 2018 10:26 am
Also Read
View All
वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा