शाहजहांपुर

होली के लिए लाई गई थी हरियाणा और पंजाब की शराब, पुलिस ने बड़ी खेप की बरामद, देखें वीडियो

शराब तस्करी के मामले में होली से पहले ही शाहजहांपुर क्राईम ब्रान्च को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
2 min read
• •
Updated: 26 Feb 2018, 8:10 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur

शाहजहांपुर। शराब तस्करी के मामले में होली से पहले ही शाहजहांपुर क्राईम ब्रान्च को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां क्राइम ब्रान्च ने 185 पेटी में भरी हुई 8400 छोटी बोतल हरियाणा मेड अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग आठ लाख बताई गई हैं। पुलिस ने शराब की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को भी गिरफतार किया है। फिलहाल पुलिस का शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

मुखबिर से मिली सूचना
क्राइम ब्रान्च को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि थाना कांट क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर क्राइम ब्रान्च ने कांट पुलिस के साथ पिपरौला के पास के पास से एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी, जिसमें तस्करी के लिए शराब ले जाई जा रही थी। टीम ने ट्रैक्टर ट्राली से 185 पेटी में भरी हुई 8400 छोटी बोतल शराब बरामद की, जिसकी कीमत लगभग आठ लाख आंकी गई है। पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब के साथ तस्करी करने वाले शाहजहांपुर के थाना कांठ के मुतिहासा गांव के रहने वाले गुड्डू उर्फ राजकुमार पुत्र रघुनंदन, थाना रामचंद्र मिशन के सराय काइयां इलाके के रहने वाले मृदुल गुप्ता पुत्र सुरेंद्र गुप्ता और शाहजहांपुर के ही थाना रोजा के मोहल्ला लोदीपुर के रहने वाले सन्नी गुप्ता पुत्र अवधेश गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

ये है पुलिस का कहना
पुलिस की माने तो पकड़े गये तस्कर गुडडू, मृदुल और सनी पिछले लम्बे समय से अंग्रेजी शराब की तस्करी में लगे हैं, जो हरिणाण से शराब लाकर यहां उसे रिफिल करने के लिए उसमें पानी मिलाकर उसे बेंचते थे। पुलिस ने पकड़े गये तस्करों के पास से बोतलों के ढक्क्न और स्टीकर भी बरामद किये हैं। फिलहाल पुलिस होली से पहले इसे एक बड़ी कामयाबी मान रही है। पुलिस का कहना है कि उनका ये अभियान लगातार जारी रहेगा।

Published on: