शाहजहांपुर

Crime in up: शाहजहांपुर में दंपति पर ताबड़तोड़ फायरिंग,पत्नी की मौत

एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया है।

2 min read
Feature image

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में आपराधिक वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला खुटार का है जहाँ पर पुराने विवाद के कारण दम्पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। फायरिंग की इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की इस घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना एसएसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया है।

ये भी पढ़ें

पुरानी रंजिश में दिया घटना को अंजाम

खुटार थाना क्षेत्र के नवदिया गाँव का रहने वाला रोहित शनिवार रात अपनी पत्नी स्नेहा को ससुराल से विदा करा कर बाइक से वापस लौट रहा था। आरोप है कि गाँव के ही पुरुषोत्तम सिंह यादव, राम सिंह यादव और विकास यादव सहित आधा दर्जन लोगों ने गांव के किनारे पति-पत्नी को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली रोहित की पत्नी स्नेहा के सिर में लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रोहित के हाथ और सिर में गोली लगी है । घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि 20 जून 2019 को रोहित का तिलक समारोह हुआ था। इसी दौरान बाइक निकालने को लेकर आरोपियों से विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें

गिरफ्तारी के लिए टीम का हुआ गठन

घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है । तनाव को देखते हुए यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी एस चन्नप्पा ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
11 Aug 2019 10:56 am
Also Read
View All
‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

शाहजहांपुर में रिश्ता टूटा तो युवक ने CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देकर रची खौफनाक साजिश