शाहजहांपुर

भैंस ने खा लिया पड़ोसी का चारा,दबंगों ने नाबालिग को पीट पीट कर मार डाला

भैंस के चारे खाने को लेकर हुए विवाद में चले लाठी डंडे,15 साल की नाबालिग को उतारा मौत के घाट
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2018, 3:45 PM IST
priti
priti

शाहजहांपुर।शाहजहांपुर में दबंगों द्वारा एक 15 साल की नाबालिग लड़की की हत्या का सनीसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस लड़की का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसकी भैंस ने पड़ेासी का चारा खा लिया था जिसके बाद गुस्साए दबंग पड़ोसी और लड़की के परिवार वालों में विवाद हो गया और इसी विवाद के बीच लाठी डंडे चलने लगे जिसमें एक लाठी मासूम के सिर में लग गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मृृतका के परिवार वालों की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये है पूरा मामला
शाहजहांपुर के थाना परौर अस्तौली गांव की रहने वाली 15 साल की प्रीति यहां अपने परिवार के साथ रहती थी। प्रीति के परिवार वालों ने बताया है कि उनकी 15 साल की बेटी अपनी भैंसों को खेतों से चारा खिलाकर घर ला जा रही थी तभी एक भैंस गांव के दबंग लल्ला के चारे वाले कमरे में घुस गई और उसने वहां रखा थोड़ा सा चारा खा लिया ।उनकी बेटी भी भैंस को पकड़ने के लिए उसके पीछे पीछे पहुंची लेकिन तब तक भैंस ने वहां रखा चारा खा लिया था। उसने वहां पहुंचकर भैंस को चारा खाने से हटाया। लेकिन इस बात को लेकर दबंगों ने लाठी डंडे लेकर प्रीति के घर जाकर विवाद शुरू कर दिया । विवाद के दौरान लल्ला, कल्लू और बाबा सहित आठ दस लोगों ने प्रीति के पिता सुखवीर को घेरना चाहा लेकिन बीच में बेटी प्रीति आ गई। बेरहम दबंगों ने प्रीति को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। जिसमें एक लाठी प्रीति के सिर पर लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि दबंग हमले की पूरी करके आए थे।

पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में
नाबालिग की हत्या की खबर से इलाके में दहशत फैल गई है। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गये। परिवार वालों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है जिसके बाद पुलिस ने लल्ला,कल्लू और बाबा सहित दस लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं इस मामले मे एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया है कि विवाद के बाद किशोरी की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें हिरासत में लेकर जेल भेजा जायेगा।

Published on: