शाहजहांपुर

प्रधानमंत्री का सपना पूरा करने के लिए गांव-गांव घूम रहे जिलाधिकारी

स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश को दो अक्टूबर तक खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए डीएम अमृत त्रिपाठी जी जान से जुटे हैं।

2 min read
DM
DM

शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए शाहजहांपुर में जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी कड़ी मेहनत कर रहे हैं । दो अक्टूबर तक शहर को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए वे चिलचिलाती गर्मी में भी गांव गांव गलियों का निरीक्षण कर रहे हैं।

आपको बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश को खुले मे शौच मुक्त बनाया जाए। इसके लिए अंतिम तिथि दो अक्टूबर घोषित की गई है । प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी गांव गांव जाकर गलियों में घूम घूम कर स्वछता अभियान के तहत बनाये गये स्वच्छ शौचालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी के चलते जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी तहसील तिलहर के बतलईया गांव पहुंचे । उनके साथ सीओ आरपी रावत, सीओ मंगल सिंह रावत एसडीएम सत्य प्रिय सिंह समेत सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि इस गांव में उन्हें 90 फीसदी घरों में शौचालय बने मिले थे। इस दौरान कमियां मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

आशा कार्यकत्री के घर नहीं मिला शौचालय
गांव मे निरीक्षण के दौरान उनको एक ऐसी महिला मिली जो आशा कार्यकत्री थी। लेकिन उसके घर में ही शौचालय नहीं बना था । जिस वक्त गांव में गलियों गलियों मे घूमकर घर घर जाकर जिलाधिकारी लोगों से शौचालयों से संबधित जानकारी ले रहे थे तभी आशा कार्यकत्री घर से बाहर आई और जिलाधिकारी को रोक लिया। उसके बाद शौचालय न होने की बात जिलाधिकारी को बताई। ये सुनकर जिलाधिकारी भी हैरान थे। इसके बाद जिलाधिकारी ने फौरन महिला के घर शौचालय बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही उस महिला को स्वच्छता ग्रहणी बना दिया। इसके बदले आशा कार्यकत्री को पैसा भी दिया जाएगा।

Published on:
12 Jul 2018 05:08 pm
Also Read
View All
प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

शाहजहांपुर में रिश्ता टूटा तो युवक ने CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देकर रची खौफनाक साजिश

बारात आने से एक दिन पहले शाहजहांपुर में प्रेमी के साथ दुल्हन ने लगाई फांसी, आम के पेड़ पर लटके मिले शव

डोली उठी थी, ससुराल पहुंचने से पहले दुल्हन समेत चार की उठी अर्थी…शाहजहांपुर हादसे की दर्दनाक कहानी रुला देगी”