शाहजहांपुर

BIG NEWS: यूपी में लड़की छेड़छाड़ पर हो रही पंचायत में डबल मर्डर

गाँव में डबल मर्डर की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

less than 1 minute read
Double Murder in Girl Molestation Panchayat crime news in hindi
BIG NEWS: यूपी में लड़की छेड़छाड़ पर हो रही पंचायत में डबल मर्डर

शाजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। थाना क्षेत्र के जमुही गाँव में लड़की के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में पंचायत चल रही थी। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी और एक पक्ष ने फायरिंग कर दी जिससे एक की मौत हो गई जबकि दूसरे पक्ष ने लाठी डंडों से पीट पीट कर दूसरे पक्ष के व्यक्ति की हत्या कर दी। गाँव में डबल मर्डर की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

रोजा थाना क्षेत्र के जमुही गाँव में दो दिन पहले किशोरी के साथ छेड़छाड़ हुई थी जिसको लेकर पंचायत हो रही थी। पंचायत के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी पक्ष के संतोष ने पीड़ित पक्ष के सोनू की गोली मार कर हत्या कर दी। जबकि दूसरे पक्ष ने संतोष के भाई को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया।

एसएसपी एस चिन्नपा ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट के दो लोगों की मौत हुई है। झगड़े की क्या जड़ है इसके विषय में जानकारी जुटाई जा रही है अगर इस मामले में पुलिस की कोई लापरवाही सामने आती है तो पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
24 Jun 2019 11:47 am
Also Read
View All
‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

शाहजहांपुर में रिश्ता टूटा तो युवक ने CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देकर रची खौफनाक साजिश