शाहजहांपुर

हाईटेंशन लाइन गिरने से घर में लगी आग और दो जानवर जिंदा जले, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने फर्रुखाबाद शाहजहांपुर स्टेट हाईवे जाम कर जमकर हंगामा काटा।

2 min read
Protest

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में गांव के बीच से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया।यहां बिजली की हाईटेंशन लाइन गिरने से जो पालतू पशुओं की मौत हो गई और एक घर में आग लग गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने फर्रुखाबाद शाहजहांपुर स्टेट हाईवे जाम कर जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणों की मांग है कि हाईटेंशन लाइन को गांव से हटवाया जाए। इस दौरान कई घंटे रोड जाम रहा और कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई, मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिकअधिकारियों ने गांव से लाइन हटवाने का आश्वासन दिया, इसके बाद जानम खुल सका।

घटना थाना जलालाबाद के पुरैना गांव की है। जहां से गुजर रही 32 केवी की हाईटेंशन लाइन अचानक टूट कर गिर गई।बिजली की लाइन ने दो पालतू पशुओं को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते करंट लगने से दोनों भैंसों की मौत हो गई और एक घर भी जलकर खाक हो गया। भैंसों की मौत और घर में आग जलने की सूचना जब अधिकारियों को दी तो गांव में कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। आक्रोशित ग्रामीणों सड़क जाम कर दिया।


जाम खुलवाने में अधिकारियों का छूटा पसीना

गुस्साए ग्रामीणों ने जलालाबाद-शाहजहांपुर स्टेट हाईवे को जाम लगाकर रोक दिया, जिससे वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों की मांग थी कि जब तक जिलाधिकारी मौके पर आकर हाईटेंशन लाइन को गांव से हटवाने का आश्वासन नहीं देंगे तब तक रोड जाम रहेगा। स्टेट हाईवे लगभग तीन घंटे तक जाम रहा जिसके बाद अधिकारियों के पसीने छूट गये। भारी मान मनौव्वल और अधिकारियों के ठोस आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों से जाम खुलवाया।


मडरा रहा है मौत का खतरा

पुरैना गांव में रहने वाले उपदेश और राजकुमार ने बताया कि गांव के ऊपर से 32 केवीए की हाईटेंशन लाइन गुजरी है जिसके चलते पूरे गांव पर हर समय खतरा मडरा रहा है। गांव में आये दिन हादसे होते रहते हैं। कई बार अधिकारियों से गांव के ऊपर से लाइन हटाए जाने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

Published on:
03 May 2018 04:04 pm
Also Read
View All
वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा