शाहजहांपुर

…तो सीजेएम कोर्ट में षडयंत्र के तहत लगाई गई आग, ये है वजह

इलाहबाद से पांच सदस्यीय टीम जांच करने पहुंची सीजेएम कोर्ट।
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2018, 4:41 PM IST
Bareilly Court
...तो सीजेएम कोर्ट में षडयंत्र के तहत लगाई गई आग, ये है वजह

शाहजहांपुर। दो दिन पहले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेड कार्यालय में लगी आग और आग में जले महत्वपूर्ण दस्तवेजों की जांच शुरु हो गई है। हाईकोर्ट इलाहबाद और लखनऊ से अलग अलग पहुंची चार टीमों ने जांच कर शाक्ष्य इकठ्ठे किये हैं।

आप को बता दें दो दिन पहले कोर्ट में अचनाक लगी आग को बिजली के शार्ट सर्किट से लगने की सम्भावना जताई गई थी लेकिन जांच रिपोर्ट आने के बाद हुये खुलासे से अधिकारी सकते में हैं। रिपोर्ट में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट नहीं पाया गया प्रथम दृष्ट्या कोर्ट में मुकदमों की जमा फाइलों को नुकसान पहुंचाने के लिये एक षड्यंत्र के तहत आगजनी की गई प्रतीत हो रही है।

इस गंभीर मामले में आज इलाहाबाद के न्यायमूर्ति प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र दयाल पहुंचे और उनके साथ पांच सदस्यों की टीम भी जांच करने यहां पहुची है। टीम के साथ जिलाधिकारी, एसपी, समेत जिला जज और सीजेएम भी मौजूद रहीं। जिसके बाद कोर्ट के नाजिर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। आगजनी से कोर्ट में रखीं महत्वपूर्ण मुकदमों से संबधित सैंकड़ों फाइलें जलकर खाक हो गई हैं।

इन्होंने किया निरीक्षण

दरअसल आपको बता दें कि बीती तीन जुलाई की रात करीब नौ बजे थाना सदर बाजार अंतर्गत सीजेएम कोर्ट से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। आग में कोर्ट मे रखी महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो गई थीं। कोर्ट में आग लगने के मामले में आज इलाहाबाद के न्यायमूर्ति प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र दयाल के साथ पांच सदस्यों की टीम कोर्ट में आग लगने की जांच करने पहुंची। लखनऊ से फारेंसिंक टीम जांच करने सीजेएम कार्यालय पहुंची। उनके साथ यहां के जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी, एसपी एस. चिनप्पा, जिला जज प्रेमवति लता और सीजेएम शिखा प्रधान ने उस सीजेएम कार्यालय का निरीक्षण किया जहां पर आग लगी थी।

Published on: