शाहजहांपुर

राम रहीम की कथित मुंह बोली बेटी हनीप्रीत के बारे में ताजा जानकारी…

गुरुमीत सिंह राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत के बारे में शाहजहांपुर से ताजा जानकारी आ रही है।
2 min read
ram Rahim

शाहजहांपुर। राम रहीम की राजदार हनीप्रीत के सिर पर एक लाख के इनाम की घोषणा की गई है। यूपी के शाहजहांपुर में एक समाज सेवी ने राम रहीम की शिष्या और उनकी कथित मुंह बोली बेटी हनीप्रीत की सूचना देने वाले को एक लाख रुपए नगद इनाम देने का ऐलान किया है। साथ ही हनीप्रीत के वांटेड लिखे पोस्टर शहर में चिपकाए गए हैं। उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर समाजसेवी कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए हैं।

शाहजहांपुर में चिपकाए सैकड़ों पोस्टर

दरअसल राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा पुलिस अब उसकी खास शिष्य और कथित बेटी हनीप्रीत की सरगर्मी से तलाश कर रही है। खुफिया सूत्रों ने उसके उत्तरप्रदेश और नेपाल में होने की आशंका जाहिर की है। हाल ही में शाहजहांपुर के पङ़ोसी जिले लखीमपुर खीरी में हनीप्रीत की कार पुलिस ने बरामद की थी और उसके बाद उसे नेपाल में देखा गया है। अभी तक भले ही पुलिस ने हनीप्रीत पर कोई इनाम घोषित नहीं किया है लेकिन शाहजहांपुर में रहने वाले समाजसेवी फकीरे लाल भोजवाल ने हनीप्रीत कौर के सिर पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया है। फकीरे लाल भोजवाल ने ऐलान किया है कि जो भी हनीप्रीत कौर की सूचना देगा वो उसे एक लाख रुपए का नकद इनाम देंगे। हनीप्रीत के वांटेड लिखे सैकड़ों पोस्टर शहर में जगह जगह चिपकाए गए हैं ताकि लोग उसका चेहरा पहचान सकें। इतना ही नहीं समाजसेवी ने हनीप्रीत की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट में धरना भी शुरू कर दिया है।

दो दिन पहले नेपाल में हनीप्रीत की हमशक्ल को किया था गिरफ्तार

आपको बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख रामरहीम की कथित बेटी हनीप्रीत राम रहीम की सजा और फिर उन्हें जेल जाने के बाद लापता हो गयी। जिसकी तलाश के लिए कई सुरक्षा एजेंसियां देश के कई हिस्सों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल में भी सुरागरासी करने में जुटी हुई हैं। इतना ही नहीं दो दिन पहले नेपाल में हनीप्रीत की हम शक्ल को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन उस युवती ने अपनी पहचान से संबंधित सबूत गिरफ्तार करने वाली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों सौंप दिए जिससे हनीप्रीत की तलाश में लगे लोगों को असफलता हाथ लगी।

Published on:
21 Sept 2017 06:23 pm
Also Read
View All
UP Crime: ‘3 साल तक बेटी से दुराचार, गर्भवती होने पर खिलाईं गोलियां’, शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी में आरोपी पिता की मौत

वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?