शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में गुंडागर्दी चरम पर, चाय वाले की गोली मारकर हत्या

सूचना पर पहुंची पुलिस अंकुल को इलाज के लिए अस्पताल ले गई लेकिन अस्पताल में अंकुल को मृत घोषित कर दिया गया।
less than 1 minute read
Feature image

शाजहांपुर। जिले में हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार देर रात मीरानपुर कटरा में चाय का होटल चलाने वाले युवक को गोली मार दी गई। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर युवक को मृत घोषित कर दिया गया। युवक की हत्या के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों में शाजहांपुर में आठवीं हत्या है। जिसमे तीन दोहरे हत्याकांड है।

ये भी पढ़ें

मीरानपुर कटरा के रहने वाले रामकुमार सक्सेना का बेटा अंकुल जलालाबाद रोड बस अड्डे के सामने चाय का होटल चलाता था। रविवार रात 11 बजे अंकुल अपने होटल के सामने खड़ा था तभी बाइक सवार दो लोग आए और अंकुल को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बाइक सवार फरार हो गए। गोली लगने से अंकुल मौके पर गिर कर तड़पने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस अंकुल को इलाज के लिए अस्पताल ले गई लेकिन अस्पताल में अंकुल को मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें

बताया जा रहा है कि अंकुल का कुछ लोगों से रुपयों का विवाद था इस कारण ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। अभी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं है।

Published on:
01 Jul 2019 09:42 am
Also Read
View All
UP Crime: ‘3 साल तक बेटी से दुराचार, गर्भवती होने पर खिलाईं गोलियां’, शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी में आरोपी पिता की मौत

वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?