शाहजहांपुर

हैवान बना पति, दांतों से काटी पत्नी की नाक

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार है।  

2 min read
Cut nose
हैवान बना पति, दांतों से काटी पत्नी की नाक

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक हैवान बने पति ने वहशीपन की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी की दांतों से नाक काट दी। मामूली कहासुनी के पीछे हुए विवाद के चलते सनकी पति हैवान बन गया। पहले पत्नी की जमकर पिटाई की उसके बाद उसकी नाक काट दी। आनन फानन में खून से लथ पथ पत्नी को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों का आरोप है दहेज को लेकर पति अक्सर मारपीट करता था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल घटना थाना तिलहर क्षेत्र के वंधा गौटिया गांव की है। यहां के रहने वाले सोवरन का अपनी पत्नी मुन्नी देवी से विवाद हो गया था। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि सोवरन ने अपनी पत्नी की दांतो से नाक काट कर अलग कर दी। मुन्नी देवी के पिता का आरोप है कि सोवरन शादी के बाद अक्सर उनकी बेटी के साथ दहेज को लेकर मारपीट करता था। कल जब विवाद हुआ तो मुन्नी के पिता भी वहीं मौजूद था। सोवरन ने अपने घर वालों से पत्नी के पिता को पकड़वा लिया और उसके सामने ही उसकी बेटी की पिटाई की और उसकी नाक काट दी। घटना को अंजाम देने के बाद सोवरन वहां से फरार हो गया। आनन फानन में मुन्नी देवी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिल्हाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। वहीं महिला का इलाज किया जा रहा है।


पांच लोगों के खिलाफ एफआई दर्ज

वहीं थाना तिलहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी पति, सास, ससुर, जेठ, सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मारपीट और नाक काटने के आरोप के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पति फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

Published on:
03 Jun 2018 04:31 pm
Also Read
View All
‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

शाहजहांपुर में रिश्ता टूटा तो युवक ने CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देकर रची खौफनाक साजिश