शाहजहांपुर

जतिन प्रसाद का बड़ा बयान, बोले भाजपा किसान कर्जमाफी पर पीट रही छाती, लेकिन हकीकत कुछ और…, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कर्ज में डूबे किसान ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में राजनीति गर्मा उठी है।
2 min read
Jitin Prasad
Jitin Prasad

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कर्ज में डूबे किसान ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में राजनीति गर्मा उठी है। किसान ने सुसाइड नोट में साफ लिखा था, कि बैंक का कर्ज न चुका पाने के कारण वह परेशान है और इसी वजह से ये आत्मघाती कदम उठा रहा है। किसान की मौत के बाद कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। किसान के परिवार से मिलने के लिए आज राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जतिन प्रसाद पहुंचे। दोनों नेताओं ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा भाजपा किसान कर्जमाफी पर पीट रही छाती, लेकिन हकीकत कुछ और ही है।

ये है मामला
ब्लॉक सिधौली के ग्राम मूर्छा निवासी 65 वर्षीय किसान हरिनंदन ने सरकारी कर्जे के चलते 24 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में लिखा था बैंक कर्ज माफ ना होने के चलते परेशान है। इसी चलते आत्महत्या कर रहा है। इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशों पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जतिन प्रसाद किसान के गांव मोर्छा पहुंचे और परिवार से मिले। परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं इस दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार कर्जमाफी के नाम पर खूब छाती पीट रही है। किसान रैलियां कर रही है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है।


आत्महत्या करने को मजबूर किसान
देश में किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि किसान की मौत का शासन-प्रशासन और सीएम से लेकर पीएम तक जिम्मेदार हैं। पीड़ित किसान ने तहसील से लेकर मुख्यमंत्री तक चिट्ठी भेजी। अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद कर्ज माफ नहीं हुआ, जिसके बाद किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गया। सभी मानकों के बावजूद भी आखिर किसान का कर्ज माफ नहीं किया गया।वहीं संजय सिंह ने कहा आजादी के 67 साल बाद भी किसान की मौत एक बदनुमा दाग है।

Published on:
30 Jul 2018 07:28 pm
Also Read
View All
16.61 करोड़ के बैंक नोटिस से घिरे राजपाल यादव, पैतृक आवास और मुंबई प्रॉपर्टी पर नोटिस

शाहजहांपुर: बहन से दोस्ती पर भड़का युवक, फोन कर बुलाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से गोदकर युवक की हत्या

UP Crime: ‘3 साल तक बेटी से दुराचार, गर्भवती होने पर खिलाईं गोलियां’, शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी में आरोपी पिता की मौत

वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान