शाहजहांपुर

छेड़छाड़ करने पर महिला ने युवकों को कचहरी परिसर में कुछ इस तरह सिखाया सबक

महिला ने कचहरी परिसर में पहुंचते ही युवकों को पीटना शुरू कर दिया। उनके कपड़े तक फाड़ डाले।

2 min read
Live Video
Live Video

शाहजहांपुर। जिले की कचहरी में एक मुस्लिम महिला ने दो युवकों की पिटाई कर दी। इस दौरान कचहरी में युवकों की पिटाई से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की थी और उसे जान से मारने की धमकी दी थी। कचहरी में हुई इस घटना से नाराज वकीलों ने मीडियाकर्मियों के मोबाइल छीनकर तोड़ डाले। पिटाई के दौरान महिला का पति भी दोनों युवकों को घेरे रहा।

क्या है मामला
दरअसल घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के जज परिसर की है जहां पर एक महिला अपने पति के साथ कचहरी में आई और आते ही वकील की सीट पर बैठे दो युवकों के साथ उसने मारपीट और हाथापाई शुरू कर दी। महिला ने दोनों युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उनके कपड़े फाड़ डाले। बताया जा रहा है कि महिला के पति के साथ इन दोनों युवकों का विवाद चल रहा था जिसके चलते दोनों युवकों ने इस महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसी बात से नाराज महिला ने दोनों युवकों की पिटाई कर दी। इस दौरान कचहरी में अफरा तफरी मच गई। महिला की इस हरकत से वकील नाराज हो गए। उन्होंने कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों के मोबाइल छीनकर तोड़ डाले। खास बात यह रही कि वहां मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

इसलिए लगाई पिटाई
महिला के मुताबिक वह चौक कोतवाली की जिया खेल की रहने वाली है।उसका पति जिला अस्पताल मे भर्ती था। चार दिन पहले युवकों ने पति के साथ मारपीट की थी। कल छुट्टी कराकर घर जा रहे थे तभी रास्ते मे दोनों युवकों ने घेर कर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। आरोप है दबंग युवकों ने मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी भेजे थे। इसी बात से नाराज होकर महिला ने दोनो युवकों को भारी कचहरी में सबक सिखाते हुये पीटा है।

पुलिस के संज्ञान मे नहीं मामला
वहीं सीओ सिटी सुमित शुक्ला ने ने बताया कि पिटाई का मामला मेरे संज्ञान मे नहीं है। अगर कोई शिकायत आएगी तो जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी।

Updated on:
02 Jun 2018 10:43 am
Published on:
02 Jun 2018 10:38 am
Also Read
View All
‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

शाहजहांपुर में रिश्ता टूटा तो युवक ने CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देकर रची खौफनाक साजिश