शाहजहांपुर

परिवार के 16 लोगों को बेहोश कर जेवर व कैश लेकर फरार हुई नई नवेली दुल्हन

पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सीएचसी भेजा जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
2 min read
Feature image

शाहजहांपुर। तिलहर तहसील क्षेत्र के धनेला गाँव में नई नवेली दुल्हन परिवार के 16 लोगों को बेहोश कर घर में रखी नकदी और जेवर लेकर अपने भाई के साथ फरार हो गई। खुले में बेहोश पड़े परिवार को बारिश के बाद होश आया तो उन्हें दुल्हन की करतूत का पता चला जिसके बाद इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोरखपुर की लड़की से हुई शादी

धनेला गाँव के रहने वाला 20 साल के कन्हैयालाल ने चार दिन पहले गोरखपुर क्षेत्र की एक लड़की पूजा से शादी की थी। शादी के बदले पूजा के कथित भाई ने 40 हजार रुपये लिए थे। घर आने के बाद कन्हैयालाल की बहन-बहनोई व अन्य रिश्तेदार विवाह के बाद की रस्में निभा रहे थे। परिवार में खुशी का माहौल था। बुधवार की शाम पूजा का भाई भी गोरखपुर से आ गया। शाम को खाने के बाद पूजा ने चाय बनाई और परिवार के सभी सदस्यों को नशीली चाय पिला दी। चाय पीने के बाद परिवार के सभी सदस्य एक एक कर बेहोश हो गए। जिसके बाद पूजा अपने भाई के साथ घर में रखा रुपया और जेवर लेकर फरार हो गई।

एफआईआर हुई दर्ज

बारिश होने के बाद सभी को होश आया और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सीएचसी भेजा जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ मंगल सिंह रावत भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना के बारे में जानकारी की। पीड़ित ने बताया कि पूजा करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर, रूपये व कुछ और कीमती सामान भी ले गई है। सीओ ने बताया कि पुलिस ने चाय बनाने वाले बर्तनों को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

Published on:
26 Jul 2019 07:04 pm
Also Read
View All
UP Crime: ‘3 साल तक बेटी से दुराचार, गर्भवती होने पर खिलाईं गोलियां’, शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी में आरोपी पिता की मौत

वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?