शाहजहांपुर

योगी के मंत्री के साथ फोटो में दिख रहे माफिया डॉन ने जेल से मांगी रंगदारी

नाम सुहेल खां उर्फ बॉर्डर, नेताओं से करीबी संबंध, काम अपहरण, हत्या और रंगदारी वसूलना।
2 min read
Extortion Racket

शाहजहांपुर। जेल में बन्द यूपी के शाहजहांपुर के सबसे बड़े डाॅन मोहसिन उर्फ बॉर्डर ने जेल से ही एक व्यापारी से लाखों रूपए की रंगदारी मांगी। डाॅन बॉर्डर इस वक्त फतेहगढ़ जेल में बन्द है। खास बात ये है कि डाॅन बार्डर जेल में ही फोन का इस्तेमाल करके व्यापारियों से रंगदारी मांग रहा है। जेल से रंगदारी की खबर के बाद से पुलिस और प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर डाॅन बार्डर के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

लाखों रुपए रंगदारी वसूल चुका है

तस्वीर में प्रदेश के नगर विकास मन्त्री सुरेश कुमार खन्ना का फूल मालाओं से स्वागत कर रहा है ये जिले का सबसे बड़ा डाॅन है, जिसके नाम से लोग कांपते हैं। इस डाॅन का नाम सुहेल खां उर्फ बॉर्डर है। डाॅन बॉर्डर इस वक्त फतेहगढ़ जेल में कैद है लेकिन जेल से ही वो मोबाइल फोन के जरिए अपना पूरा नेटवर्क चला रहा है। जेल में ही फोन के जरिए वो व्यापारियों से रंगदारी मांगता है। हाल ही में डाॅन बॉर्डर ने थाना सदर बाजार क्षेत्र के मिठाई से सबसे बड़े व्यापारी और आर्य मिष्ठान भण्डार के मालिक सत्य प्रकाश आर्य और उनके भाई विपिन से रंगदारी मांगी थी। रंगदारी के रूपयों के लिए डाॅन मिठाई के कोडवर्ड का इस्तेमाल करता है। पीड़ित की मानें तो बाॅर्डर अब त उनसे लाखों की रंगदारी वसूल चुका है। उसके गुर्गे उसके प्रतिष्ठान पर आकर रंगदारी का पैसा वसूल चुके हैं। पैसा न देने पर उन्हें गुर्गों से गोली मार देने की धमकी दी जाती थी। लेकिन डाॅन के खौफ की वजह से उन्होंने कभी पुलिस से कोई शिकायत नहीं की। लेकिन इस बार उन्होंने हिम्मत करके बॉर्डर के खिलाफ रंगदारी वसूलने का मुकदमा दर्ज कराया है। परिवार की मानें तो इस डाॅन और उसके गुर्गे के कारण सभी दहशत में हैं।

आखिर जेल में कैसे पहुंचा मोबाइल?

व्यापारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने डाॅन बॉर्डर के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि आखिर डाॅन को फतेहगढ़ जेल में मोबाइल कैसे मुहैया कराया गया है।

किसी डाॅन का जेल से रंगदारी मांगने का ये पहला मामला नहीं है इससे पहले भी यूपी के कई जेलों में अपराधियों द्वारा फोन इस्तेमाल करने और जेल से रंगदारी मांगने के मामले सामने आये हैं। फिलहाल पुलिस में शिकायत देने के बाद से डाॅन के गुर्गों के खौफ से पूरा परिवार दहशत में है। अब देखना ये है कि पुलिस अपनी जांच में डाॅन के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।

Published on:
12 Oct 2017 04:07 pm
Also Read
View All
UP Crime: ‘3 साल तक बेटी से दुराचार, गर्भवती होने पर खिलाईं गोलियां’, शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी में आरोपी पिता की मौत

वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?