शाहजहांपुर

स्वास्थ्य विभाग की करतूत, एक्सपायरी डेट से दो साल पहले ही जलाईं दवाइयां

शाहजहांपुर में स्वास्थ विभाग का बड़ा कारनामा सामने आया है।
2 min read
Medicines burnt
Medicines burnt

शाहजहांपुर। योगी सरकार के छह महीने में हमेशा सवालों के घेरे में रहने वाले स्वास्थ्य महकमे में कितना सुधार हुआ है। इसकी बानगी इन तस्वीरों और वीडियो में देखने को मिल जाएगी। जहां एक तरफ प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में दवाइयों का बड़ा टोटा चल रहा है। वहीं सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के जनपद शाहजहांपुर में स्वास्थ विभाग का बड़ा कारनामा सामने आया है। यहां मरीजों के वितरण के लिए आई बड़ी तादाद में लाखों रुपए की दवाइयों को आग के हवाले कर दिया गया।

कूड़े के ढेर में जलाई गई लाखों रुपए की दवाइयां
यह चौंकाने वाला मामला शाहजहांपुर के बण्डा स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां मरीजों के वितरण के लिए आई जीवन रक्षक दवाइयों को पहले तो कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया। उसके बाद खुलासे के डर से आग लगा दी गई। वहीं ग्रामीणों ने दवाइयों को निकालकर देखा तो सभी दवाइयों पर 2019 तक एक्सपायरी डेट पड़ी थी। ग्रामीणों की माने तो स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बाहर से दवाई लिखी जाती है। जिसके चलते स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों का बड़ा स्टॉक जमा हो चुका था। निरीक्षण के चलते स्टोर से सभी दवाइयों को नष्ट किया गया। फिलहाल ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला अधिकारी और सीएमओ से की है।

सीएमओ ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई
दूसरी ओर जिले के सीएमओ डॉक्टर आरपी रावत मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रहे हैं। आपको बता दें कि शाहजहांपुर जिले की सभी चारों तहसीलों में बने स्वास्थ्य केन्द्रों पर इलाज न होने के चलते मरीज इलाज के लिए जिला चिकित्सालय आते हैं। जिससे शाहजहांपुर जिला चिकित्सालय में मरीजों की संख्या हर रोज बेतहाशा बढ़ रही है। वही दूसरी ओर अब जो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की जो तस्वीर सामने आयी है। उससे एक बार फिर स्वास्थ्य महकमा सवालों के घेरे में हैं।

Published on:
25 Sept 2017 06:37 pm
Also Read
View All
वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा